सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   application invited for subsidy on agriculture instrument

Sirsa News: कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए 16 तक आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 31 Jan 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
application invited for subsidy on agriculture instrument
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos


सिरसा। सरकार की ओर से वर्ष 2025-26 के दौरान समैम स्कीम के तहत विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए 16 फरवरी तक कृषि यंत्र लेने के लिए इच्छुक किसान विभाग के पोर्टल एग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। किसान परिवार पहचानपत्र से आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता विजय कुमार जैन ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के लिए किसान के नाम हरियाणा में ही रजिस्टर्ड ट्रैक्टर की वैध आरसी (परिवार पहचान पत्र किसी भी सदस्य के नाम), पैन कार्ड की आवश्यकता होगी। इसके अलावा, किसान को कृषि यंत्र पर अनुदान लेने के लिए फैमिली आई, यदि आवेदक अनुसूचित जाति से संबंधित है तो अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट, दो वर्षों (रबी 2024 व खरीफ 2025) का मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त किसान एक कृषि यंत्र पर ही अनुदान का पात्र होगा। जिन किसानों ने पिछले तीन वर्षों में इन कृषि यंत्रों पर अनुदान लिया है वे इसके पात्र नहीं होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed