{"_id":"6988d78c9cfa6888460d5a2b","slug":"attack-in-motor-garage-sirsa-news-c-128-1-sir1004-152719-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: मोटर गैरेज में कार मालिक पर हमला, बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: मोटर गैरेज में कार मालिक पर हमला, बनाया बंधक
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। ऑटो मार्केट स्थित दिल्ली मोटर गैरेज में एक कार मालिक व उसके दोस्त के साथ मारपीट, लूट और जबरन फर्जी वीडियो बनवाने का मामला सामने आया है। पीड़ित सुनील सैनी निवासी पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील सैनी ने बताया कि वह बारदाना का काम करता है। उसकी कार दिल्ली मोटर गैरेज में मरम्मत के लिए खड़ी थी। 3 फरवरी 2026 को शाम करीब 7 बजे उसने अपने दोस्त नवदीप सिंह को कार लेने भेजा। वहां पहुंचकर नवदीप ने देखा कि कार का काफी सामान निकालकर बेच दिया गया है।
दुकानदारों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा मालिक को भी गाड़ी नहीं देंगे, तुम कौन हो? सुनील का कहना है कि नवदीप ने उसे फोन किया। वह स्कूटी लेकर मौके पर पहुंचा।
वहां नरेश, रिंकू और 5-7 अन्य लोगों ने पहले से नवदीप से मारपीट कर रखी थी। सुनील के अनुसार उसने सामान के बारे में पूछा तो रिंकू ने कहा, हमने बेच दिया है। विरोध करने पर 8-10 लोग एक साथ उस पर टूट पड़े। उन्होंने उसकी की आंख पर घूंसे मारे, पूरे शरीर और सिर पर मोटी बेल्ट से वार किए।
सुनील ने पुलिस को फोन करने चाहा तो उसे बंधक बना लिया। इसके बाद उसकी जेब से 15 हजार रुपये, सोने की चेन व अन्य सामान छीन लिया। इसके अलावा उससे जबरन वीडियो बनाया, जिसमें कहलवाया कि मैंने गाड़ी रिंकू को बेच दी है। साथ ही अफीम रखकर वीडियो बनाया और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर उसके खिलाफ पुलिस में अफीम बेचने का केस दर्ज करवाएंगे।
सुनील के अनुसार, रात डेढ़ बजे आरोपियों ने उसे छोड़ा। जांच अधिकारी अशोक कुमार का कहना है कि आरोपी नरेश कुमार, रिंकू व 10 अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending Videos