सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   self depend vimal

Sirsa News: विमल के उत्पाद ने किया आर्थिक तंगी से आजाद

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
self depend vimal
सिरसा।बाल भवन में लगी प्रदर्शनी में अपनी स्टाॅल लगाए हुए विमल। संवाद
विज्ञापन
प्रेम नगर की विमल बढ़ रहीं स्वावलंबन की ओर, घर पर ही तैयार करती हैं रसायनयुक्त ब्यूटी व हेयर उत्पाद
Trending Videos

महिला ने घर पर ही 36 प्रकार का हर्बल साबुन बनाया, हर प्रकार के बनाती हैं हेयर ऑयल
फोटो- 1
संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। प्रेम नगर की विमल आत्मनिर्भरता की मिसाल हैं। घरेलू जिम्मेदारियों के साथ-साथ विमल अपने हुनर से हेयर और ब्यूटी उत्पाद बनाकर अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही हैं।

विमल घर पर ही होम मेड, केमिकल-फ्री ब्यूटी और हेयर प्रोडक्ट्स तैयार कर रही हैं। उनका यह सफर किसी बिजनेस प्लान से नहीं, बल्कि एक व्यक्तिगत समस्या से शुरू हुआ। वह बताती हैं कि उन्हें अपने बालों से बहुत प्यार है। शादी के बाद जब वह सिरसा आईं तो अचानक बाल गिरने की समस्या शुरू हो गई। बाजार में मिलने वाले रसायनयुक्त उत्पाद का इस्तेमाल करने से समस्या और बढ़ने लगी। इसी परेशानी ने उन्हें कुछ नया करने की दिशा में सोचने पर मजबूर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विमल ने आयुर्वेद और घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। धीरे-धीरे अलग-अलग जड़ी-बूटियों, तेलों और प्राकृतिक तत्वों पर प्रयोग किए। कई बार असफलता भी मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। लगातार मेहनत और सीखने के बाद उन्होंने अपने लिए ऐसा हेयर ऑयल तैयार किया, जिससे उनके बालों की समस्या काफी हद तक ठीक हो गई।

स्किन टोन के हिसाब से 28 तरह के साबुन बनाती हैं

इसके बाद विमल ने महसूस किया कि यदि ये उत्पाद उनके लिए फायदेमंद हैं, तो अन्य लोगों के लिए भी उपयोगी हो सकते हैं। यहीं से उनके स्वावलंबन की राह शुरू हुई। आज विमल घर पर ही 28 प्रकार के हर्बल साबुन तैयार कर रही हैं। खास बात यह है कि हर साबुन अलग-अलग स्किन टाइप को ध्यान में रखकर बनाया जाता है। इसके अलावा, वह हर प्रकार की जरूरत के अनुसार हेयर ऑयल भी बनाती हैं, चाहे वह बाल गिरने की समस्या हो, डैंड्रफ हो या बालों के बढ़ाव से जुड़ा मुद्दा।

केमिकल रहित हैं उत्पाद


विमल का कहना है कि उनके सभी उत्पाद पूरी तरह घर पर बनाए और रसायन मुक्त होते हैं। इनमें किसी भी तरह का हानिकारक रसायन नहीं मिलाया जाता, जिससे त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचे। यही वजह है कि उनके उत्पाद पर लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने अपने इस छोटे से काम को सत्त हर्बल्स नाम दिया है। आज उनके बनाए साबुन, हेयर ऑयल और अन्य ब्यूटी उत्पाद की मांग न सिर्फ प्रेम नगर बल्कि आसपास के इलाकों में भी बढ़ती जा रही है। खास बात यह है कि विमल हर्बल हेयर कलर भी तैयार करती हैं, जो पूरी तरह प्राकृतिक होता है और बालों को नुकसान नहीं पहुंचाता।

मेलों व घर से बेचती हैं सामान
विमल बताती हैं कि शुरुआत में लोगों को होम मेड प्रोडक्ट्स पर भरोसा दिलाना थोड़ा मुश्किल था, लेकिन जब इस्तेमाल के बाद अच्छे परिणाम मिलने लगे तो ग्राहक खुद जुड़ते चले गए। आज वह अपने काम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। घर की आमदनी में भी योगदान दे रही हैं। महिला सरकारी विभाग की ओर से आयोजित प्रदर्शनी, मेलों व घर से ही सामान बेचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed