सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   prisoners start work on petrol pump

Sirsa News: सिरसा जेल के कैदियों ने संभाला पेट्रोल पंप

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 09 Feb 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
prisoners start work on petrol pump
सिरसा: वाहन में तेल डालते जेल अधीक्षक जसवंत सिंह।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। जिला जेल प्रशासन ने कैदियों के सुधार और पुनर्वास के लिए सराहनीय कदम उठाया है। जेल परिसर पास में इंडियन ऑयल के सहयोग से निर्मित पेट्रोल पंप अब आम जनता के लिए चालू कर दिया गया है। रविवार को पुजारी ने जेल अधीक्षक जसवंत सिंह के हाथों पूजा-अर्चना कराई, जिसके बाद अधीक्षक ने पंप पर वाहन में तेल डाला।
जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि पेट्रोल पंप का शुभारंभ जल्द ही हरियाणा जेल विभाग के महानिदेशक और जेल मंत्री की ओर से किया जाएगा। पहले दिन ही सुबह से रात तक कैदियों ने सैकड़ों वाहनों में तेल भरकर 16 हजार रुपये की कमाई की। तेल डालते समय कैदी काफी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल अधीक्षक जसवंत सिंह ने बताया कि वाहनों में तेल डालने के लिए 20 कैदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पेट्रोल पंप में एक शोरूम भी खोला गया। इसमें कैदियों की ओर से तैयार किया गया फर्नीचर व अन्य सामान बिक्री के लिए रखा गया। पहले दिन वाहन चालक जब पेट्रोल डलवाने पंप पर आए तो उन्हें कैदियों की ओर से तैयार किया गया सामान काफी पसंद आया।
जेल अधीक्षक ने बताया कि पेट्रोल पंप परिसर में ही वीटा बूथ भी स्थापित किया जाएगा। इससे वाहन चालकों को काफी लाभ होगा। वे तेल डलवाने के साथ-साथ कैदियों द्वारा तैयार सामान, दूध व दूध से बने पदार्थ की खरीदारी कर सकेंगे। ये पेट्रोल पंप 24 घंटे चालू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed