सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on e rickshaw driver

Sirsa News: बस स्टैंड पर बेटी लेने पहुंचे ई-रिक्शा चालक पर हमला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 May 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
attack on e rickshaw driver
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। बस स्टैंड परिसर से सवारी उठाने पर युवकों से विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटी को लेने पहुंचे एक ई-रिक्शा चालक पर दो युवकों ने हमला कर दिया। घायल चालक ने सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शहर की बेगू रोड स्थित सुख सागर काॅलोनी निवासी सुभाष चंद्र ने पुलिस को बताया कि वह दूध सप्लाई और ई-रिक्शा चलाने का कार्य करता है। 30 अप्रैल की रात करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी बेटी को लेने के लिए बस स्टैंड सिरसा पहुंचा और गेट के पास ई-रिक्शा खड़ा कर इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान शाहपुर बेगू निवासी पारस अपने साथी गोरु के साथ वहां आया और उसे वहां से हटने को कहा। सुभाष के अनुसार जब उसने बताया कि वह अपनी बेटी को लेने आया है तो वे भड़क गए। गोरु ने उसे पकड़ लिया जबकि पारस ने हाथ में पहने कड़े से उसके सिर पर वार किए। इस दौरान वहां पर मौजूद दूसरे ई रिक्शा चालकों ने उसे छुड़वाया।
इसके बाद उसने सरकारी अस्पताल में पहुंचा और उपचार करवाया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed