सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   attack on youth

Sirsa News: ऐलनाबाद में युवक पर हमला, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 May 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
attack on youth
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

ऐलनाबाद। शहर के वार्ड नंबर-3 में एक युवक पर तीन मोटरसाइकिल सवार युवकों ने हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक को काफी चोटें आईं। इसके बाद युवक को उपमंडल नागरिक अस्पताल ऐलनाबाद में भर्ती करवाया गया। नाजुक हालत देखते हुए उसे सिरसा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


एएसआई कुलदीप ने बताया कि राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ के तहसील टिब्बी निवासी 20 वर्षीय विशाल ऐलनाबाद स्थित एक निजी कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन द्वितीय वर्ष का छात्र है। 30 अप्रैल को दोपहर करीब 2:15 बजे कॉलेज से छुट्टी के बाद अपने मित्र संजय के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी बुआ के घर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब वह वार्ड नंबर 3 में पार्षद सुभाष चंद्र के घर के पास पहुंचा तभी पीछे से तीन मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक आए। उसकी बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने लोहे की किसी वस्तु से हमला करते हुए विशाल के सिर, कान और पीछे के हिस्से में चोटें पहुंचाईं। आरोपियों ने लात-घूंसों से भी मारपीट की। जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले।

पीड़ित ने बताया कि हमलावरों में से एक युवक काले रंग की टी-शर्ट पहने हुए था, जिसे वह सामने आने पर पहचान सकता है। घटना के बाद घायल विशाल को ऐलनाबाद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के पश्चात 1 मई को छुट्टी मिलने पर वह अपने रिश्तेदार के घर ऐलनाबाद लौट आया।
पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके ही कॉलेज में पढ़ने वाले दो छात्र से उसकी पहले से रंजिश चल रही थी। यह विवाद एक टूर पर जाने को लेकर पैसों के लेन-देन से जुड़ा हुआ था। इसी रंजिश के चलते दोनों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला करवाया। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed