सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Before the CM's arrival, the MLA highlighted the poor condition of the city's parks

Sirsa News: सीएम के आगमन से पहले विधायक ने शहर के पार्कों की बदहाली की उजागर

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
Before the CM's arrival, the MLA highlighted the poor condition of the city's parks
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले विधायक गोकुल सेतिया ने सोशल मीडिया पर लाइव होकर शहर के पार्कों की बदहाल स्थिति का निरीक्षण कर जनता के सामने रखा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील की कि वे स्वयं शहर का दौरा कर जमीनी हालातों का जायजा लें जिससे विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

विधायक ने पंचायत भवन के समीप स्थित पार्क में फैली गंदगी पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल के आसपास ही यह स्थिति है तो शहर के अन्य क्षेत्रों की हालत का अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने बस स्टैंड स्थित विश्वकर्मा पार्क का भी निरीक्षण किया और नगर निगम के एमई से फोन पर बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने पार्कों की स्थिति और रखरखाव को लेकर सवाल किए। एमई ने बताया कि उन्हें हाल ही में चार्ज मिला है और उन्होंने अभी तक निरीक्षण नहीं किया है। इस पर विधायक ने पार्कों के रखरखाव और भुगतान प्रक्रिया को लेकर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed