{"_id":"6928a886d864ad7ea50f5e20","slug":"bhoomi-pujan-was-conducted-for-the-installation-of-the-idol-of-mata-padmavati-sirsa-news-c-128-1-svns1027-148417-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: माता पद्मावती की मूर्ति स्थापना के लिए करवाया भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: माता पद्मावती की मूर्ति स्थापना के लिए करवाया भूमि पूजन
विज्ञापन
सिरसा। भूमि पूजन करते हुए पदाधिकारी। संस्था।
विज्ञापन
सिरसा। एयरफोर्स स्टेशन, डबवाली रोड स्थित कुलदेवी माता पद्मावती धाम में माता की नई प्रतिमा स्थापित करने के लिए मंत्रोचारण के साथ विधि विधान से भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी ललित जैन ने सपरिवार शिरकत की। भूमि पूजन कार्यक्रम ब्रह्मलीन दीप सागर महाराज के उत्तराधिकारी संजय गांधी महाराज की देखरेख में संपन्न हुआ।
ललित जैन ने बताया कि दक्षिण भारत (कर्नाटक) से माता की 24 भुजाओं वाली प्रतिमा तैयार कर मंगवाई गई है। इस प्रतिमा को एक ही काले रंग के पत्थर से तराशा गया है। विधि विधान के अनुसार मंत्रोचारण के साथ इस कार्य को पूरा किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से भी आह्वान किया कि वे रोजाना माला जरूर जपें।
उन्होंने प्राचीनकाल का उदाहरण देते हुए बताया कि प्राचीन समय में मुनि माता के प्रति श्रद्धा कम रखते थे, लेकिन धीरे-धीरे माता के चमत्कारों को देखते हुए उन्होंने माता पद्मावती की श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना शुरू की। आज कलयुग में तमाम संत महात्मा माता श्री पद्मावती के चमत्कारों को मानते हैं और माता की मन से पूजा करते हैं।
उन्होंने बताया कि हरियाणा, पंजाब, यूपी, एमपी, कर्नाटक से यहां श्रद्धालु आते हैं और अपनी मन्नत मांगते हैं। कार्यक्रम के बाद आरती की गई और सभी को प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मानकचंद जैन, रवि गर्ग, प्रेम सरावगी, भूषण सरावगी, नवीन सरावगी, नरसिंह बांसल, लक्की बांसल, राजकुमार आदि मौजूद रहे।
Trending Videos