{"_id":"696fc816fdd2a702f70e05ef","slug":"bjp-leader-threatend-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151626-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा नेता को फोन पर मिली धमकी, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी ने विस 2025 चुनाव में बनाया था सिरसा सीट से उम्मीदवार, शिकायत के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। भाजपा के वरिष्ठ नेता रोहताश जांगड़ा को मंगलवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। यह कॉल पाकिस्तानी नंबर से आई थी। कॉलर ने उन्हें राजनीति छोड़ने की चेतावनी दी और अपशब्दों के साथ गालियां भी दीं। इसके बाद जांगड़ा ने एसपी को घटना की जानकारी दी। सिविल लाइन व साइबर क्राइम थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहताश जांगड़ा ने बताया है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपने घर पर थे। तभी उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। फोन उठाते ही कॉलर ने गालियां देनी शुरू कर दीं। रोहताश ने उसे चुप रहने और अपना कसूर बताने को कहा, लेकिन कॉलर भड़क गया और और भी गंदी भाषा का इस्तेमाल करने लगा। आरोप है कि कॉलर ने कहा कि राजनीति छोड़ दे, वरना ठीक नहीं होगा। तेरे प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री नायब सैनी और मनोहर लाल खट्टर को भी देख लेंगे। रोहताश ने कॉलर से पूछा कि उन्होंने क्या बिगाड़ा है, लेकिन कॉलर नहीं माना और गालियां देता रहा।
अंत में उसने 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि 24 घंटे बाद तेरी नेतागिरी का पता चल जाएगा, मैं सबको देख लूंगा। जांगड़ा का कहना है कि कॉल व्हाट्सएप होने के कारण रिकॉर्डिंग नहीं हो सकी।
भाजपा के पुराने नेता हैं जांगड़ा
रोहताश जांगड़ा सिरसा से भाजपा के पुराने नेता हैं। वह संघ से लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2025 विधानसभा चुनाव में उन्हें बीजेपी ने उम्मीदवार घोषित किया था लेकिन कांडा परिवार से समझौते के बाद उन्होंने नाम वापस ले लिया। हाल ही में उनकी पुत्रवधू अंजू जांगड़ा को सरकार ने मनोनीत पार्षद नियुक्त किया है।
कोट्स
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान जो बात सामने आएगी, उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिस नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई है, वह पाकिस्तानी नंबर है।
-दीपक सहारन, एसपी सिरसा।
Trending Videos