{"_id":"69cebfeb573691f4280d12ba","slug":"bjp-team-inspected-chc-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155859-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: भाजपा की टीम पहुंची सरकारी अस्पताल, ग्रामीणों ने गिनवाईं कमियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: भाजपा की टीम पहुंची सरकारी अस्पताल, ग्रामीणों ने गिनवाईं कमियां
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में चिकित्सक से जानकरी लेते हुए भाजपा की टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
- चिकित्सक बोले - शवों के लिए नहीं है जगह
फोटो-22
संवाद न्यूज एजेंसी
कालांवाली। भाजपा की टीम ने वीरवार को शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। टीम सदस्यों को डॉ. रवि कुुमार ने अस्पताल में आने वाले मरीजों के बारे में जानकारी दी और कमियों के बारे में बताया।
डाॅ. रवि कुमार ने बताया कि चिकित्सकों के साथ-साथ एमपीएचडब्ल्यू कार्यकर्ताओं की भी ज्यादा कमी है। इस मौके पर अस्पताल में पुरानी एक्सरे मशीन को बदलकर डिजिटल मशीन लगाने की मांग की गई। ग्रामीणों ने कहा कि चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। डॉक्टर ने बताया कि जब कभी अस्पताल में शव आता है तो उसको रखने के लिए उचित जगह नहीं होती। अगर सरकार एक मोर्चरी की व्यवस्था करवा दे तो काफी हद तक परेशानी कम हो जाएगी।
मंडल अध्यक्ष लवली गर्ग ने कहा कि यह सही है कि आसपास के अस्पतालों में भी स्टाफ की कमी है। हम इसके लिए प्रयासरत हैं। चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ संजीव सिंगला कहा कि स्टाफ की नियुक्ति को लेकर शीघ्र ही मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर दूर करवाने का प्रयास करेंगे। इस दौरान मार्केट कमेटी के वाइस चेयरमैन मोहनलाल जिंदल, पार्षद पूर्ण नगर, मंडल महामंत्री महेश आजाद मौजूद रहे।
Trending Videos