{"_id":"69f06ac2b3d7c93b54044c56","slug":"body-of-woman-was-found-in-rajkanal-canal-in-dabwali-of-sirsa-she-wearing-blue-suit-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: डबवाली में राजकनाल नहर में मिला महिला का शव, नीले रंग का सूट और हाथों में दो-दो चूड़ियां पहनीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa: डबवाली में राजकनाल नहर में मिला महिला का शव, नीले रंग का सूट और हाथों में दो-दो चूड़ियां पहनीं हुई
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (सिरसा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 28 Apr 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटों के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
गांव अबूबशहर के पास स्थित राजकनाल नहर में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। राहगीरों ने नहर में शव तैरता देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
Trending Videos
सूचना मिलते ही चौटाला चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मौके पर सीन ऑफ क्राइम टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौटाला चौकी प्रभारी सतपाल के अनुसार, मृतका की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। महिला ने नीले रंग का सूट पहन रखा है और उसके हाथों में दो-दो चूड़ियां हैं। प्रथम दृष्टया शव करीब 3 से 4 दिन पुराना लग रहा है, जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना कुछ दिन पहले की हो सकती है।
पुलिस ने शव को शिनाख्त हेतु 72 घंटों के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
फिलहाल, पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

कमेंट
कमेंट X