सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   no place in godown wheat will be placed in open

Sirsa News: एजेंसियों के पास गोदामों में जगह नहीं, खुले में लगाया जाएगा गेहूं का स्टॉक

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 27 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
no place in godown wheat will be placed in open
हैफैड के गोदाम में लगी ट्रकों की लाइनें। संवाद
विज्ञापन
60 ट्रक चार खरीद केंद्रों पर
Trending Videos

30 ट्रक प्रतिदिन खाली हो रहे
68 खरीद केंद्र बने हैं जिले में
103 लाख क्विंटल पहुंचा गेहूं

फोटो - 42,43,44
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में 103 लाख क्विंटल से ज्यादा गेहूं की आवक मंडियों में हो चुकी है। मंडियों से उठान अभी 47 प्रतिशत हुई। एजेंसियों के गोदामों में बोरियां लगाने की जगह नहीं हैं। इसलिए खुले में बड़े स्तर पर गेहूं का स्टॉक लगाया जाएगा। इसको बचाने के लिए हैफेड, हरियाणा वेयरहाउस जैसी एजेंसियां व्यवस्था बनाने में जुटी हैं।

सोमवार शाम पांच बजे के बाद बदले मौसम ने किसानों के साथ खरीद एजेंसियों की धड़कनें बढ़ा दीं। मंडियों से अब तक 31 लाख क्विंटल के आसपास उठान हुई है। 76 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद हुई है। मंडियों में अब तक 103 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। उठान के बाद मंडियों से गोदामों में गेहूं जा रहा है। यहां पर गाड़ियों को इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिसार रोड स्थित हैफेड के गोदाम पर ट्रकों की लाइन लगी थी। गर्मी के कारण मजदूरों का बुरा हाल था। वहां पर ट्रक ड्राइवरों ने जानकारी दी कि कंवरपुरा, सुचान, पनिहारी और भावदीन क्षेत्र के गेहूं सिरसा के हिसार रोड गोदाम में लाए जा रहे हैं। 60 ट्रक लगाए गए हैं।
गोदाम में कार्यरत कर्मचारी ने बताया कि प्रतिदिन 40 ट्रक आते हैं। 30 ट्रक ही अनलोड होते हैं। 10 ट्रक पेंडिंग हो जाते हैं। प्रतिदिन 21 हजार से 25 हजार बैग अनलोड किए जाते हैं।
कर्मचारियों ने बताया कि मौजूदा समय में गोदामों में पुराना गेहूं रखा हुआ है। इसलिए नए गेहूं को बाहर की फड़ों पर लगाना पड़ रहा है। इनको लेकर व्यापक सुरक्षा प्रबंधन किए जाएंगे। हैफेड के गोदाम पहले ही पुराने गेहूं से भरे हैं। इसलिए इस बार की बंपर पैदावार को खुले आसमान के नीचे लगाना पड़ेगा।
प्लास्टिक के बैग में गेहूं कम खराब होता है
कर्मचारियों ने बताया कि जूट के बैग में लोडिंग और अनलोडिंग के दौरान गेहूं खराब होता था। बोरियां फट जाती थीं। प्लास्टिक के बैग में ऐसा नहीं है। लोडिंग व अनलोडिंग में दिक्कत नहीं आ रही है। इसलिए गेहूं खराब होने का खतरा बहुत कम हैं। गेहूं की बोरियां फटने का खतरा टल गया है।
मानसा रोड पर भी खुले में लगाया जा रहा गेहूं
मानसा रोड पर भी हैफेड की ओर से खुले में बनाए गए थड़ों पर गेहूं लगाया जा रहा है। बारिश व मौसम से बचाने के लिए तिरपाल व अन्य व्यवस्था की जा रही है ताकि गेहूं को कोई नुकसान न हो। इसी प्रकार, सभी एजेंसियों को करना पड़ रहा है क्योंकि पैदावार को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।
मौसम में आया बदलाव, न्यूनतम तापमान पहुंचा 28.8 डिग्री
मौसम में आए बदलाव से जहां अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के कारण रात के समय बिजली की मांग बढ़ गई है। मौसम में बदलाव के साथ उम्मीद जगी है कि बारिश होगी। बारिश होने की सूरत में जहां मंडियों में नुकसान है। वहीं, नरमे की बिरानी बिजाई को फायदा होगा। इसके साथ ही जिन क्षेत्रों में बिजाई नहीं हुई है वे नरमा व ग्वार की बिजाई कर पाएंगे। हालांकि, आंधी चलने की सूरत में नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आढ़तियों ने उठान की गाड़ियां हटाने पर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। सिरसा अनाज मंडी में दी गईं गाड़ियों को कम करने पर विवाद खड़ा हो गया है। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज व अन्य सदस्यों ने मंडी में रोष प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि यदि समस्या का 24 घंटे में समाधान नहीं होता है तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे।
आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान प्रेम बजाज ने बताया कि पहले 30 गाड़ियां मंडी में लगाई गई थीं। धीरे-धीरे गाड़ियों को कम कर दिया गया। सोमवार को सात हैफेड और 7 से 8 गाड़ियां डीएफएसी की गाड़ियों के गेट पास हुए। उन्होंने कहा कि हमारी नई अतिरिक्त मंडी बनी है। उसको लेकर अलग से गाड़ियां उपलब्ध करवाने का ठेकेदार का टेंडर हुआ था लेकिन वह हमारी मंडी की गाड़ियां लगातार कम कर रहा है। यह गलत है।
किसान हो रहा परेशान, उठान न होने पर भुगतान लटका
प्रधान ने बताया कि मंडी में उठान नहीं हो रही है। इस कारण किसानों का गेहूं मंडी में पड़ा है। भुगतान नहींं मिल रहा है। वे हमारे पास चक्कर काट रहे हैं। हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे हरियाणा में शांतिप्रिय तरीके से इस बार मंडी चली है। मंडी में हमने रोड ब्लॉक नहीं होने दिए।
प्रधान ने आरोप लगाया कि ठेकेदार जानबूझ कर गाड़ियां कम कर रहा है। हमने सचिव व एसडीएम से अनुरोध किया है। डीएफएससी से बात हुई है। वहीं, उन्होंने ठेकेदार जगदेव से बातचीत की तो उसने आश्वासन दिया कि गाड़ियों को कम नहीं किया जाएगा।
सचिव विरेंद्र मेहता ने कहा कि गाड़ियां कम कर दूसरी मंडियों में भेज दी हैं। इस कारण एजेंसी को नोटिस जारी कर दिया है। कार्रवाई डीएफएससी को करना है। आढ़तियों की समस्या जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed