{"_id":"696fca7b396444dd170f2941","slug":"case-on-8-in-land-fraud-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151625-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: जमीन बेचने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: जमीन बेचने के मामले में धोखाधड़ी करने वाले 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। जमीन बेचने के नाम पर एक महिला से धोखाधड़ी करने पर रानियां पुलिस ने 8 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी आरोपी रानियां हलका के गांव केहरवाला के रहने वाले हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़ित सोनू पत्नी सुशील कुमार निवासी हिसार ने बताया कि उसके ससुर ओम प्रकाश ने केहरवाला निवासी सुभाष और सुमित्रा के साथ वर्ष 2021 में 12 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से जमीन का सौदा किया था। सभी आरोपियों ने इकरारनामा के अनुसार 43 लाख रुपये ले लिए। बाद में जमीन की रजिस्ट्री करवाने से मना कर दिया। इस मामले को लेकर गांव में कई बार पंचायत भी हुई।
सोनू ने बताया कि आरोपी सुभाष ने अपने हिस्से की जमीन संतोष को बेच दी। कुछ जमीन बलवंत के हिस्से में डाल दी और जमीन किसी और के नाम करवा दी। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिरसा में शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा ने इस मामले की गहनता से जांच की। जांच के बाद पीड़िता के आरोप सही पाए गए।
रानियां थाना प्रभारी गुरनमिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने राजेश, सुभाष व सुमित्रा सहित कुल 8 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Trending Videos