{"_id":"696fc6b1edffa477cb0d6b36","slug":"case-on-driver-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1002-151620-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सडक़ दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सडक़ दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बडागुढ़ा। गांव बप्पां में बडागुढ़ा रोड पर एक ट्रैक्टर-ट्राली द्वारा एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया था। चार दिन पहले यह हादसा हुआ था। इस मामले में पुलिस ने घायलों के बीते दिन बडागुढ़ा पुलिस ने बयान दर्ज कर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में सुखदीप सिंह निवासी गांव बडागुढ़ा ने बताया कि 16 जनवरी की देर सायं वह तथा उसका साथी रणजीत सिंह निवासी गांव बडागुढ़ा दोनों रोजमर्रा की तरह रणजीत के मोटरसाइकिल पर सवार होकर सिरसा में मजदूरी कर वापस गांव बडागुढ़ा लौट रहे थे। देर सायं करीब 7 बजे जब वे गांव बप्पां में एक मैरिज पैलेस के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे क्रॉस करते समय एकदम कट मार दिया, जिसके चलते ट्राली उसके मोटरसाइकिल में लगी। टक्कर लगने से वह सडक़ पर गिर गया जबकि रणजीत सिंह मोटरसाइकिल सहित ट्राली में फंस गया। फिर कुछ दूरी पर रणजीत सडक़ पर गिर गया।
इस दुर्घटना में उसे मामूली चोट आई जबकि रणजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिर उसने डायल 112 पर सूचना दी तो पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और उसे व रणजीत को अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से रणजीत को सिरसा रेफर कर दिया गया। फिलहाल रणजीत सिंह का उपचार चल रहा है। एसआई मदन लाल ने बताया कि पुलिस ने घायल सुखदीप के बयान के आधार पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर रही है।
Trending Videos