पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   cases will be solved in samadhan samaroh

Sirsa News: समाधान समारोह में विवादों का होगा सौहार्दपूर्ण निपटारा

Sun, 28 Jun 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
cases will be solved in samadhan samaroh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सुप्रीम कोर्ट ने लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण निपटारे को बढ़ावा देने के लिए ‘समाधान समारोह’ नामक विशेष अभियान की शुरुआत की है। इस पहल का उद्देश्य मध्यस्थता और आपसी सहमति के माध्यम से विवादों का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। अभियान 21 अप्रैल से शुरू हो चुका है। यह 21, 22 व 23 अगस्त को विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ संपन्न होगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संतोष बगोतिया ने बताया कि इस अभियान के तहत पक्षकारों को सुलह के लिए प्रेरित किया जाएगा जिससे न्याय प्रक्रिया अधिक सरल, सुलभ और प्रभावी बन सके। उन्होंने कहा कि इससे लंबित मामलों का बोझ कम होगा और आमजन को शीघ्र न्याय प्राप्त होगा।
विज्ञापन


अभियान के अंतर्गत लंबित मामलों की सूची तैयार कर पक्षकारों से संपर्क किया जाएगा तथा प्री-लोक अदालत बैठकों के माध्यम से विवादों को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। प्रशिक्षित मध्यस्थों की सहायता से संवाद आधारित समाधान पर जोर दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वर्चुअल माध्यम से भी सुनवाई की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी पहल के तहत राज्य बनाम नरेश कुमार का नौ वर्ष पुराना मामला भी मध्यस्थता से सुलझाया गया। इसमें दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से केस वापस लेने पर सहमति दी। यह अभियान न्याय प्रणाली में विश्वास बढ़ाने और विवादों के समाधान की नई दिशा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed