पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   pharmacy association honored savita punia

Sirsa News: फार्मेसी एसोसिएशन ने किया सविता का सम्मान

Sun, 28 Jun 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 28 Jun 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
pharmacy association honored savita punia
पद्मश्री सविता पूनिया को सम्मानित करते हुए गवर्मेंट फार्मेंसी ऑफिसर एसोसिएश हरियाणा के सदस्य। स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। पद्मश्री सविता पूनिया के गांव आने के बाद रविवार को उन्हें सम्मानित किया गया। गवर्नमेंट फार्मेसी ऑफिसर एसोसिएशन हरियाणा ने भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान एवं पद्मश्री सम्मान से अलंकृत सविता पूनिया को खेल जगत में उनके उल्लेखनीय योगदान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया। समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्य प्रधान जगदीप, राज्य उपप्रधान प्रदीप जांगू, जिला प्रधान प्रदीप गर्ग, चीफ फार्मेसी ऑफिसर सुभाष चंद्र, सीनियर ज्वाइंट सेक्रेटरी आरके सुखचैन सहित प्रदेशभर से आए फार्मेसी ऑफिसरों ने भाग लिया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सविता पूनिया ने अपने अदम्य साहस, कड़ी मेहनत और अनुशासित जीवनशैली के दम पर भारतीय हॉकी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनकी उपलब्धियां युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना तथा पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित होना प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरक उदाहरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि हर माता-पिता की इच्छा होती है कि उनकी संतान परिवार और देश का नाम रोशन करे। सविता पूनिया ने कठिन परिस्थितियों का साहसपूर्वक सामना करते हुए अपनी प्रतिभा और समर्पण के बल पर न केवल अपने अभिभावकों का सपना साकार किया बल्कि पूरे हरियाणा और देश को गौरवान्वित किया है।

अंत में एसोसिएशन के सदस्यों ने सविता पूनिया को सम्मानित करते हुए उनके स्वस्थ, सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विश्वास जताया कि वह भारतीय खेल जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम विश्व पटल पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाती रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed