{"_id":"69bc3bc9f35991895e037693","slug":"cdlu-students-honoured-sirsa-news-c-128-1-sir1002-155029-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नेशनल यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नेशनल यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विजय कुमार विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए। विव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चेन्नई में आयोजित 39वें नेशनल यूथ फेस्टिवल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश भर के 185 विश्वविद्यालयों के बीच अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर विश्वविद्यालय में पहुंचे प्रतिभागियों के लिए वीरवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। युवा कल्याण निदेशालय की ओर से बहुउद्देशीय हॉल में कुलपति प्रो. विजय कुमार ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
कुलपति प्रो. विजय कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को निखारने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों में सहभागिता को प्रोत्साहित करता रहेगा। कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार ने कहा कि इस प्रकार की उपलब्धियां विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा को राष्ट्रीय स्तर पर सुदृढ़ करती हैं। अन्य विद्यार्थियों को भी उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करती हैं।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए युवा कल्याण निदेशालय की निदेशक डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि चेन्नई से विजयी होकर विश्वविद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों का परिसर में गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि 10 से 14 मार्च तक आयोजित इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सीडीएलयू के सांस्कृतिक दल ने अपने बहुआयामी प्रदर्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। डॉ. मंजू ने बताया कि इस विजयी दल का नेतृत्व टीम इंचार्ज अनिल रोहिल्ला एवं प्रीत कौर ने किया जबकि डीन स्टूडेंट वेलफेयर के नॉमिनी डॉ. राजेश छिकारा के कुशल मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने यह गौरवपूर्ण उपलब्धि अर्जित की। इस मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. राजकुमार, डीन ऑफ कॉलेजिज प्रो. राम मेहर दीक्षित, प्रो. जोगिंदर दुहन, प्रो. रणजीत कौर, डॉ. रोहतास, डॉ. दिलावर, राजेश छिकारा आदि उपस्थित रहे।
Trending Videos