{"_id":"696d24259e11f42d2c029ab4","slug":"chaharwala-schoool-completed-100-years-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151493-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पुरातन छात्र और छात्राओं ने एक दूसरे से मिलकर यादें कीं साझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पुरातन छात्र और छात्राओं ने एक दूसरे से मिलकर यादें कीं साझा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चोपटा। सांस्कृतिक प्रस्तुति देते हुए छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव चाहरवाला में राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल की शताब्दी के उपलक्ष्य में रविवार को छात्र मिलन समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के पूर्व छात्र (एल्युमनी) बड़ी संख्या में शामिल हुए और एक-दूसरे से मिलकर अपने अनुभव और यादें साझा कीं। 14 गांवों से स्कूल में पढ़ने वाले छात्र - छात्राएं पहुंचे। उनके स्वागत में ग्रामीणों ने स्कूल परिसर को पूरी तरह सजाया और रंग-रोगन से आकर्षक बनाया।
समारोह में मुख्यातिथि के रूप में टीसीआई ट्रांसपोर्ट के प्रबंधक धर्मपाल अग्रवाल, सीटीएम अजय कुमार, एएसपी फैजल खान और शिवम ब्लॉक समिति के चेयरमैन सूरजभान बुमरा ने भाग लिया। पूर्व छात्रों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
धर्मपाल अग्रवाल ने लाइब्रेरी के आधुनिकीकरण के लिए सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि उनके पिता सेठ प्रभु दयाल अग्रवाल ने स्कूल के निर्माण में सहयोग प्रदान किया था। आज खुशी है कि वे इस काबिल हैं कि स्कूल को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे सकते हैं।
सांस्कृतिक गतिविधियों का किया गया आयोजन : छात्रों ने सांस्कृतिक और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा, पूर्व प्रधान धर्म सिंह, पूर्व सरपंच पूर्ण सिंह, शेर सिंह, रामचंद्र, भूप सिंह आदि ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
Trending Videos