सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Clash between contractors and municipal sanitation workers, tires of garbage collection vehicles punctured, Municipal Commissioner said - hooliganism will not be tolerated

Sirsa News: ठेकेदार और नगर निगम के सफाईकर्मियों में झड़प, कचरा उठाने वाली गाड़ियों की हवा निकाली, निगमायुक्त बोले- गुंडागर्दी नहीं होगी सहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Clash between contractors and municipal sanitation workers, tires of garbage collection vehicles punctured, Municipal Commissioner said - hooliganism will not be tolerated
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम कर्मियों की हड़ताल के बीच रविवार को घर-घर कचरा उठान करने वाले ठेका कर्मियों और निगम के सफाई कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। निगम कर्मचारियों ने ठेकाकर्मियों को घरों से कचरा उठान करने से रोका और गाड़ियों की हवा निकाल दी। ठेकेदार ने निगम अधिकारियों को इसकी सूचना दी। निगमायुक्त ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों की गुंडागर्दी सहन नहीं होगी। सोमवार से निगम प्रशासन घरों से कचरा उठाने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद लेने पर विचार कर रहा है।
Trending Videos

नगर निगम और सफाई कर्मचारियों की बीते तीन दिन से हड़ताल चल रही है। नगर निगम में सभी काम ठप है। सड़कों से कचरा उठान नहीं किया जा रहा। प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए सफाई कर्मचारियों ने घर-घर कचरा उठान करने वाले ठेकाकर्मियों को भी जबरन हड़ताल में शामिल कर लिया। इस वजह से घरों से कचरा उठान ठप हो चुका है। घरों से हर दिन करीब 210 टन कचरा निकलता है जो अब घरों में ही सड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर-घर कचरा उठान से रोक रहे सफाईकर्मी
नगर निगम प्रशासन के अनुसार सफाई कर्मचारी यूनियन ठेकेदार के कर्मचारियों को घरों से कचरा उठाने से रोक रही है। ठेकेदार के कर्मचारियों ने रविवार को कचरा उठाने के लिए पार्किंग स्थल से गाड़ियां निकालने की कोशिश की तो निगम के सफाईकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच झड़प भी हुई। ठेकेदार के कर्मचारी घरों से कचरा एकत्रित न कर सके इसके लिए निगम कर्मचारियों ने गाड़ियों की हवा निकाल दी।
घरों के अलावा बाहर भी लगे कचरे के ढेर
सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से न सिर्फ घरों में कचरे के ढेर लगे हैं बल्कि खुले में भी जगह-जगह कचरा पड़ा है। कुछ जगहों पर लोगों ने कचरा जलाना भी शुरू कर दिया है। खुले में सड़कों किनारे लगे कचरे के ढेर में पशु मुंह मार रहे हैं। कचरे के कारण आसपास बदबू फैल रही है। तीन दिन में शहर में करीब 630 टन कचरा एकत्रित हो चुका है।
इन मांगों के लिए हड़ताल पर हैं सफाईकर्मी
नगर पालिका कर्मचारी संघ की हिसार इकाई के प्रधान सुरेंद्र उर्फ गोलू ने बताया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, डोर टू डोर व ठेका के कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये, अग्निशमन विभाग के मृतक कर्मियों को उचित मुआवजा व परिवार के एक सदस्य को स्थायी नौकरी देना आदि मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सरकार लंबे समय से इन मांगों की अनदेखी कर रही है।
------------
निगम कर्मचारियों ने ठेकेदार के कर्मचारियों को काम करने से रोका। उनके साथ दुर्व्यवहार भी किया जो सरासर गलत है। यह गुंडागर्दी सहन नहीं होगी। - नीरज, निगमायुक्त।
---------
ठेकेदार के ड्राइवर व हेल्पर हड़ताल में शामिल हैं। ठेकेदार का भाई गाड़ी निकालने की कोशिश कर रहा था जिसे हमने रोका। हमारी तरफ से किसी भी तरह की हाथापाई नहीं की गई है। - सुरेंद्र, प्रधान, नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed