{"_id":"696fccacd39038b0780c0674","slug":"cm-flying-reached-nagarparishad-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151628-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीएम फ्लाइंग की पार्कों की जांच जारी, नहीं दिया गया पूरा डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीएम फ्लाइंग की पार्कों की जांच जारी, नहीं दिया गया पूरा डाटा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
सिरसा। पार्को की डिटेल लेते हुए सीएम फ़्लाइंग की टीम। संवाद
विज्ञापन
मंगलवार को गोद दिए गए पार्कों की जांच संबंधी दस्तावेज लेने पहुंचे जांच अधिकारी
फोटो-- 23
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नगर परिषद में सीएम फ्लाइंग की जांच कई मामलों में चल रही है। मंगलवार को विशेष रूप से गोद दिए गए पार्कों की जांच संबंधी दस्तावेज लेने के लिए जांच अधिकारी राजेश कुमार परिषद कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने पार्कों की सभी फर्मों को लेकर दिए गए कांटेक्ट के दस्तावेज लिए। साथ ही सभी फर्मों को जारी हुए बिलों की प्रतिलिपियां मांगी।
इस सारे मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं कि नवंबर 2024 में सभी संस्थाओं के साथ कांटेक्ट किए गए थे। उसके बाद भी वर्ष 2025 में दो से तीन संस्थाओं को पार्क गोद दिए गए हैं।
हैरानी की बात है कि जब पार्कों को गोद देने की प्रक्रिया पर्ची व अन्य माध्यमों से पूर्ण हो चुकी थी तो नये सिरे से वर्ष 2025 में एजेंसियों को पार्क कैसे गोद दे दिए गए। 17 फर्माें को यह ग्रीन बेल्ट व पार्क गोद दिए गए हैं।
इतना ही नहीं, अग्रसेन चौक तक को दुरुस्त तक करने के संस्था को गोद दे दिया गया। इसी तरह के कई तथ्य सीएम फ्लाइंग के सामने आए हैं। जहां अभी तक यह जांच बंद होने के कगार पर थी। वहीं, इन सूचियों के बाद पुन: ओपन हो गई है।
भाजपा नेताओं की संस्थाओं का होगा खुलासा
जांच में सामने आया है कि भाजपा नेताओं से लेकर अन्य राजनीतिक वर्चस्व रखने वाली संस्थाओं को पार्क गोद दिए गए थे। इन पार्कों की देखरेख तक नहीं हुई और बड़े स्तर पर पैसा जारी कर दिया गया। हैरानी की बात है कि जहां पेमेंट जारी और संस्था में किसी और का नाम दर्शाया गया है और पार्क में किसी अन्य संस्था के बोर्ड लगे हुए हैं। इस मामले में अब पूरा रिकॉर्ड सीएम फ्लाइंग दस्ता खंगाल रहा है।
कोटस
मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। रिकॉर्ड मांगा था। आधा रिकॉर्ड मिला है। आधा अभी विभाग को देना है। वहीं, कबाड़ मामले में रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी है।
-राजेश कुमार, जांच अधिकारी, सीएम फ्लाइंग
Trending Videos
फोटो