{"_id":"696fc85b34d71d88810e187e","slug":"complain-against-road-contractor-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151627-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: इंटरलॉकिंग बेचने के मामले में पुलिस को दी शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: इंटरलॉकिंग बेचने के मामले में पुलिस को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 20 Jan 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- रामनगरिया में बिना अनुमति सड़क तोड़ने के मामले में सोमवार को जेई ने मौका निरीक्षण कर सौंपी थी रिपोर्ट
- फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के साथ साथ जुर्माना व एफआईआर को लेकर अधिकारी लेंगे फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रामनगरिया एरिया में फर्म द्वारा बिना अनुमति चार गलियों की टाइलें उखाड़ने व बेचने के मामले में नगर परिषद ने मंगलवार को शहर थाना पुलिस को शिकायत दी है। जेई रमेश कुमार की ओर से पुलिस को यह शिकायत दी गई है।
वहीं, फर्म को ब्लैक लिस्ट करने व रिकवरी करने को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। रामनगरिया के लोगों ने भी मामले में कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद भी इस मामले में आगे आया है। पहली बार इस तरह की कार्रवाई करने पर पुलिस कार्रवाई को लेकर प्रक्रिया की गई है। हालांकि, इससे पहले भी कई ठेकेदार इस तरह के काम कर चुके हैं। लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उनके ऊपर इस तरह की कार्रवाई अमल में नहीं लगाई गई। मगर, इस बार नगर परिषद ने यह ठोस कदम उठाया है।
यह है मामला
नगर परिषद के दायरे में आने वाले रामनगरिया क्षेत्र में एजेंसी ने बिना वर्कऑर्डर से चार से पांच गलियों की इंटरलॉकिंग टाइलें उखाड़कर बेचने का मामला सामने आया था। लोगों के विरोध के बाद मामला नगर परिषद प्रशासन के सामने आया और मौके पर जेई रमेश कुमार ने जाकर मौका निरीक्षण रिपोर्ट सोमवार को तैयार की। वहीं, इस मामले में एक्सईएन व चेयरमैन ने सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।
जेई ने अपनी मौका निरीक्षण रिपोर्ट में पाया था कि मौके पर मुख्य सड़क ठेकेदार को बनानी थी। लेकिन ठेकेदार ने मुख्य सड़क के साथ पांच गलियों को खोदकर छोड़ दिया। इतना ही नहीं, पांचों सड़कों की टाइलें बेच दी हैं। इसी आधार पर मौका निरीक्षण रिपोर्ट तैयार की थी।
कोट्स
मौका निरीक्षण रिपोर्ट के आधार पर जेई ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए पुलिस को शिकायत दी है। मामले में विभागीय स्तर पर भी कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवेश कौशिक, एमई, नगर परिषद
Trending Videos