फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   dharna finished of desujodha villagers

Sirsa News: देसूजोधा में ग्रामीणों का धरना समाप्त, तहसीलदार ने मानीं मांगें मानीं

Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
dharna finished of desujodha villagers
ग्रामीणों के बीच पहुंचे जेजेपी सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला।
10 दिन में नई पेयजल पाइपलाइन का काम पूरा कराने का आश्वासन
विज्ञापन


जलघर की डिग्गियों की सफाई व चहारदीवारी ऊंची करने के निर्देश

डबवाली नागरिक अस्पताल में बनाया जाएगा संक्रमित मरीजों के लिए विशेष वार्ड



फोटो 27 व 28
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। गांव देसूजोधा में दूषित पेयजल के कारण पीलिया और हेपेटाइटिस-ए संक्रमण फैलने के मामले को लेकर ग्रामीणों का धरना शनिवार को समाप्त हो गया। यह धरना तहसीलदार सुनील कुमार के आश्वासन के बाद खत्म हुआ।
इस दौरान जेजेपी सुप्रीमो अजय सिंह चौटाला भी गांव पहुंचे और धरनारत ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का आरोप था कि दूषित पानी पीने से दो सप्ताह में 60 से 65 बच्चे, युवा व महिलाएं संक्रमित हुए हैं। इनमें करीब डेढ़ दर्जन मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन थे।
विज्ञापन

संक्रमण की चपेट में आए 15 से 16 बच्चे और युवा बठिंडा, लुधियाना सहित अन्य शहरों के अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। एक युवती की हालत गंभीर होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। अब उसकी हालत में सुधार हुआ है और उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अन्य गंभीर मरीजों को भी वार्ड में शिफ्ट किया जा चुका है। ग्रामीणों ने गांव में बदहाल सफाई व्यवस्था और क्षतिग्रस्त पेयजल पाइपलाइन में लीकेज की शिकायत की थी। उनका कहना था कि इसी कारण दूषित पानी घरों तक पहुंच रहा है।

प्रशासन का आश्वासन
तहसीलदार सुनील कुमार ने ग्रामीणों की मांगों पर आश्वासन दिया। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने का प्रयास करने को कहा। गांव के जलघर की पानी की डिग्गियों की सफाई करवाई जाएगी। डिग्गियों की चहारदीवारी ऊंची करने के साथ उन पर जाल भी लगवाया जाएगा। इससे गंदगी पानी में नहीं पहुंच पाएगी। नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने का काम आगामी 10 दिनों में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की पहल
संक्रमण से पीड़ित ग्रामीणों के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में विशेष वार्ड स्थापित होगा। इससे मरीजों को उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में विशेष मेडिकल जांच शिविर लगाया। ओढ़ां सरकारी अस्पताल के डॉ. सीता राम ने बताया कि शिविर में करीब 110 लोगों की जांच हुई। 61 लोगों के ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। स्वास्थ्य टीम ने 152 घरों में जाकर लोगों की जांच की और दवाइयां वितरित कीं।


जांच और मरीजों की स्थिति
यह शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। डॉ. सीता राम ने बताया कि देसूजोधा में अब तक तीन स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जा चुके हैं। विभाग की टीमों ने 1210 घरों में जांच की और 540 लोगों की स्वास्थ्य जांच की है। कुल 216 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, 32 संक्रमित मरीजों में से 26 उपचार के बाद डिस्चार्ज हो चुके हैं। हेपेटाइटिस-ए के 25 मरीजों का उपचार जारी है और उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed