फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   vollyball matches cancelled due to rain

Sirsa News: स्टेडियम में पानी भरने से वॉलीबाल मुकाबले हुए रद्द

Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 08 Aug 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
vollyball matches cancelled due to rain
वैकल्पिक मैदान में कबड्डी का फाइनल मुकाबला खेलते खिलाड़ी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम में चल रही जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता पर शनिवार को बारिश भारी पड़ गई। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश के कारण स्टेडियम के खेल मैदान पानी से भर गए। इस वजह से वॉलीबाल का एक भी मुकाबला नहीं हो सका।
आयोजकों ने वैकल्पिक स्थानों पर मैदान तैयार करवाकर कबड्डी और खो-खो के फाइनल मुकाबले करवाए। बारिश के बावजूद खिलाड़ियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले दोपहर बाद संपन्न हुए। बारिश के कारण मुकाबले करवाने में प्रशिक्षकों और आयोजन से जुड़े अधिकारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए जिला टीम में किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी जिला टीम का हिस्सा बनकर राज्य स्तर पर सिरसा का प्रतिनिधित्व करेंगे। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी खेल केवल कंबोज व सहायक जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी हरबंस सिंह ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वॉलीबाल कन्वीनर दयाराम, रामवीर गोदारा, कुलदीप भोटी, कुलदीप, चरणजीत सिंह, राकेश कुमार, मंजीत कौर, सरला देवी, अमित बुल्ला सहित अन्य प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद रहे।

कबड्डी कन्वीनर राजेंद्र सिंह ने बताया कि अंडर-14 वर्ग में नाथूसरी चौपटा प्रथम और रानियां द्वितीय रही। अंडर-17 के फाइनल में नाथूसरी चौपटा ने रानियां को 27-18 से हराकर खिताब जीता। अंडर-19 वर्ग में भी नाथूसरी चौपटा प्रथम स्थान पर रही। डबवाली की टीम इस वर्ग में द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed