{"_id":"6a776ca70e7d09d58601e0f3","slug":"water-logging-due-to-rain-sirsa-news-c-128-1-svns1027-162873-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, बाजार में दो फीट तक पानी भरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बारिश ने खोली जल निकासी व्यवस्था की पोल, बाजार में दो फीट तक पानी भरा
Sat, 08 Aug 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
शहर के मुख्य बाजार में बारिश से हुआ पड़ा जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 26
संवाद न्यूज एजेंसी
ऐलनाबाद। शनिवार को हुई बारिश ने शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी। करीब दो घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद मुख्य बाजार पानी से लबालब हो गया। बाजार की सड़कों पर कई जगह करीब दो फीट तक पानी जमा होने से दुकानदारों, राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
शनिवार सुबह से मौसम में बदलाव देखने को मिला और रुक-रुककर बारिश होती रही। इसके बाद दोपहर के समय बारिश ने अचानक जोर पकड़ लिया। लगातार तेज बारिश के कारण मुख्य बाजार समेत आसपास के क्षेत्रों में पानी निकासी की व्यवस्था चरमरा गई। देखते ही देखते बाजार की सड़कें जलमग्न हो गईं। जलभराव के चलते दुकानों के आगे पानी जमा हो गया।
कई दुकानदारों को सामान को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त इंतजाम करने पड़े। बाजार में पानी खड़ा होने के कारण ग्राहकों की संख्या भी प्रभावित हुई। वहीं, सड़क पर पानी अधिक होने से दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई। राहगीरों को भी आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग पानी कम होने का इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा।