{"_id":"69a72c25e3092c791e008eb4","slug":"dharna-finished-sirsa-news-c-128-1-sir1010-154089-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एक्सईएन के आश्वासन के बाद धरना स्थल से उठे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एक्सईएन के आश्वासन के बाद धरना स्थल से उठे बिजली कर्मचारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। बिजली निगम के एसडीओ के व्यवहार से नाराज बिजली कर्मचारियों का बीते चार दिनों से चल रहा धरना व प्रदर्शन होली के दिन समाप्त हो गया। मंगलवार को बिजली निगम के एक्सईएन जीतराम रानियां बिजली निगम कार्यालय में जारी धरनास्थल पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात कर एसडीओ और कर्मचारी संगठनों में सहमति बनाई।
बिजली कर्मचारियों का एसडीओ अनिल गुप्ता पर कर्मचारियों को मानसिक परेशानी देने, उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने, कर्मचारियों का सर्विस रिकॉर्ड खराब करने की धमकी देने, हर बात पर शिकायत भेजने तथा महिला कर्मचारियों को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे। एसडीओ की इन शिकायतों से नाराज हरियाणा कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ, अनुबंध कर्मचारी संघ और निगम कार्यालय में कार्यरत सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर चार दिनों से कार्यालय में धरना लगाए बैठे थे।
इस मौके पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान राम प्रताप ने बताया कि धरने के चौथे दिन निगम के एक्सईएन जीतराम ने धरना स्थल पर बैठे कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि भविष्य में एसडीओ अनिल गुप्ता द्वारा उनके साथ किसी भी प्रकार का गलत व्यवहार नहीं किया जाएगा और उनकी मांगों को निगम के उच्च अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।
इसके बाद महासंघ व संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक्सईएन जीतराम के आश्वासन पर विश्वास जताते हुए धरना समाप्त किया। इस अवसर पर हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रधान राम प्रताप, सर्व कर्मचारी संघ प्रधान ज्वाला सिंह, अनुबंध कर्मचारी संघ के प्रधान राजकुमार, जिला कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह, महासंघ सचिव सुखदेव सिंह, जेई प्रदीप सेठी, सुभाष व सुरेश, सीए सुल्तान, मुकेश आदि कर्मचारी मौजूद रहे।
Trending Videos