सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   street lights closed

Sirsa News: फिरनियों पर उजाले के लिए लगाईं थीं स्ट्रीट लाइटें पर रहता है अंधेरा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
street lights closed
रात के अंधेरे में बिजली पोल पर बंद पड़ी खराब स्ट्रीट लाइट____ संवाद।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

रोड़ी। गांव रोड़ी में पंचायती राज विभाग की ओर से हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत अप्रैल 2024 में लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। सुरतिया मोड़ से लेकर मुख्य बस स्टैंड होते हुए पुराने बस स्टैंड से फत्ता बालू मोड़ तक कुल 81 लाइटें स्थापित की गई थीं।
ग्रामीणों का आरोप है कि डेढ़ साल पहले इन लाइटों को लगाया था। उसके दो से तीन माह बाद ही कई लाइटें खराब हो गई थीं। मौजूदा समय में आधे से ज्यादा लाइटें बंद पड़ी हैं। इस कारण फिरनी पर अंधेरा छाया रहता है। नशेड़ियों के कारण लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। खासतौर पर रात के समय महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल सकती हैं। वहीं, वाहन चालकों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। अंधेरे के कारण हादसों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अधिकारियों का कहना है कि तकरीबन 20 दिन पहले ही स्ट्रीट लाइटों का मरम्मत कार्य करवाया गया था। ग्रामीणों के अनुसार, लाइटें सुधारने के बाद भी बार-बार खराब हो जाती है। इससे लाइटों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होते हैं।
उन्होंने पूरे प्रकरण की गहन जांच कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौरतलब है कि अप्रैल 2024 में पंचायती राज विभाग ने हरियाणा के 710 गांवों की फिरनियों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की योजना तैयार की थी, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा सके। रोड़ी में मौजूदा हालात ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed