सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   holi today

Sirsa News: होली आज, खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़े लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 04 Mar 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
holi today
होली को लेकर मिठाइयं खरीदता युवक। संवाद
विज्ञापन
- बाजार के कोने-कोने पर रंग-गुलाल की लगीं दुकानें व स्टॉल, मंगलवार को खूब बिक्री हुई
Trending Videos

- बाजारों में बच्चों के लिए रंग के साथ, पिचकारी, क्लर बॉम्ब, टीशर्ट, कलरफुल चश्में, मास्क, रंग-बिरंगे बाल व अन्य सामान मौजूद
- शहर के बाजारों में मिठाइयों की दुकानों पर रही भीड़, महिलाओं ने घर पर बनाए पारंपरिक पकवान
फोटो- 15,16,17
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिलेभर में बुधवार को होली का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर से लेकर गांवों तक लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार को बाजारों में सुबह से ही चहल-पहल बनी हुई है। लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी होली के रंग में रंगे नजर आए।
शहर के मुख्य बाजार मोहंता मार्केट, रोड़ी बाजार, सदर बाजार, मीना बाजार, बरनाला रोड, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनियां सहित गली-मोहल्लों में रंग-गुलाल की दुकानें और अस्थायी स्टॉलें सजी हुई हैं। बाजार के कोने-कोने पर लाल, पीले, हरे, गुलाबी और बैंगनी रंगों की ढेरियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। मंगलवार को रंगों की जमकर बिक्री हुई। दुकानदार सुरेश कुमार, रामू, प्रवेश का कहना है कि इस बार ऑर्गेनिक रंगों की मांग अधिक है। लोग त्वचा और आंखों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक रंगों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के लिए रंगों के साथ अन्य सामान की भरमार
बच्चों में होली को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में रंग-बिरंगी पिचकारियां, कलर बॉम्ब, पानी के गुब्बारे, होली प्रिंटेड टी-शर्ट, कलरफुल चश्मे, मास्क और नकली रंग-बिरंगे बाल खूब बिक रहे हैं। छोटे बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारियां और टैंक वाली बड़ी पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सिलिंडर वाली पिचकारियां भी बिक रही हैं। कई दुकानों पर बच्चों की भीड़ दिनभर लगी रही।
युवाओं में खास उत्साह
युवाओं ने भी होली को खास बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई स्थानों पर डीजे और साउंड सिस्टम की बुकिंग की जा चुकी है। दोस्तों के समूह रंगों के साथ सेल्फी और वीडियो बनाने की योजनाएं बना रहे हैं। वहीं, कॉलोनियों में सामूहिक होली मिलन कार्यक्रमों की भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
मिठाई की दुकानों पर रही रौनक
मिठाई की दुकानों पर भी दिनभर रौनक बनी रही। शहर की प्रमुख मिठाई की दुकानों पर गुझिया, मठरी, नमकपारे, शक्करपारे, बर्फी और अन्य पारंपरिक मिठाइयों की मांग बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार, मंगलवार को ग्राहकों की अच्छी भीड़ रही और देर शाम तक बिक्री जारी रही। कई लोगों ने अपने रिश्तेदारों और मित्रों के लिए मिठाइयों के पैकेट तैयार करवाए।
महिलाओं ने बनाए पारंपरिक पकवान
महिलाओं ने भी घरों में पारंपरिक पकवान बनाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कई घरों में सुबह से ही गुझिया तलने और अन्य व्यंजन बनाने का सिलसिला शुरू हो गया। महिलाओं का कहना है कि घर पर बने पकवानों का स्वाद अलग ही होता है और त्योहार की खुशी दोगुनी हो जाती है। इस दौरान महिलाओं ने मालपुए, गुलगुले, बर्फी, नमक व शक्कर पारे, मटर बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed