{"_id":"69a72d399bf58428600c6a87","slug":"auction-of-kachehari-shops-on-13-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154073-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कचहरी और तहसील परिसर की दुकानों की बोली 13 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कचहरी और तहसील परिसर की दुकानों की बोली 13 को
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल अधिकारी कार्यालय की ओर से कचहरी कंपाउंड और तहसील कॉम्प्लेक्स परिसर में स्थित दुकानों व स्टैंड को ठेके पर दिया जाएगा। बोली की प्रक्रिया 13 मार्च को सुबह 11 बजे होगी।
एसडीएम अर्पित संघल ने बताया कि परिसर की कैंटीन, फोटो स्टेट, फ्रूट जूस तथा पार्किंग स्टैंड के लिए अलग-अलग स्थानों पर ठेके दिए जाएंगे। कचहरी कंपाउंड और तहसील कॉम्प्लेक्स में संचालित होने वाली इन सुविधाओं के लिए सुरक्षा राशि भी निर्धारित की गई है। चाय व हलवाई एवं पार्किंग स्टैंड के लिए 30,000 रुपये तथा फोटो स्टेट व फ्रूट जूस की दुकानों के लिए 20,000 रुपये की सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी।
जिस भी व्यक्ति के नाम बोली स्वीकृत होगी, उसे मौके पर ही बोली की समस्त राशि ठेका शर्तों के तहत जमा करवानी होगी। सिक्योरिटी डिपोजिट को अंत में समायोजित किया जाएगा। असफल बोलीदाता को सिक्योरिटी राशि नियमानुसार वापस कर दी जाएगी।
Trending Videos