सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Diesel worth 2.74 lakh stolen from HDFC Bank's generator, police file FIR on complaint by security agency's area manager

Sirsa News: एचडीएफसी बैंक के जनरेटर से 2.74 लाख रुपये का डीजल चोरी, सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Diesel worth 2.74 lakh stolen from HDFC Bank's generator, police file FIR on complaint by security agency's area manager
विज्ञापन
सिरसा। एचडीएफसी बैंक की सिरसा शाखा में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड पर जनरेटर से 2.74 लाख रुपये का डीजल चोरी करने का आरोप लगा है। सुरक्षा एजेंसी के एरिया मैनेजर की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने आरोपी गार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Trending Videos


जांच अधिकारी मोहन लाल ने बताया कि बॉब राइस मार्शल सिक्योरिटी प्राइवेट लिमिटेड के एरिया मैनेजर सुरेंद्र कुमार ने शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी एचडीएफसी बैंक सिरसा शाखा की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा उठाती है। 17 दिसंबर 2025 को नियमित जांच के दौरान, बैंक परिसर में स्थित जनरेटर के डीजल स्तर में अचानक कमी पाई गई। उन्होंने मामले की गहन जांच की और ड्यूटी रिकॉर्ड, उपलब्ध तथ्यों और सबूतों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि बैंक में तैनात सुरक्षा गार्ड वीरेंद्र कुमार ने जानबूझकर जनरेटर से डीजल चुराया था। आरोपी गार्ड ने बाद में लिखित में अपना अपराध कबूल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मामले को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया तो आरोपी गार्ड ने केस दर्ज न कराने की गुहार लगाई। उसने आश्वासन दिया कि वह चुराए गए डीजल की पूरी राशि का भुगतान कर देगा और इसके बदले उसने एक्सिस बैंक का एक चेक सौंपा, जो बाउंस हो गया। इसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed