{"_id":"69ab135f7c9d2a7d9a03e11c","slug":"financial-incentives-are-being-provided-for-adopting-natural-farming-with-a-subsidy-of-up-to-30-thousand-for-buying-indigenous-cows-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154187-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर मिल रहा आर्थिक प्रोत्साहन, देसी गाय खरीदने पर 30 हजार तक अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: प्राकृतिक खेती अपनाने पर मिल रहा आर्थिक प्रोत्साहन, देसी गाय खरीदने पर 30 हजार तक अनुदान
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग प्रदेश में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को रासायनिक खेती से हटाकर पर्यावरण अनुकूल और कम लागत वाली प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित करना है, ताकि उनकी आय में भी वृद्धि हो सके।
जिला जनसूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी रामनाथ ने बताया कि विभाग की प्राकृतिक खेती योजना के तहत किसानों को इसे अपनाने के लिए प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। योजना के अंतर्गत किसानों को प्रति एकड़ 4 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद पर भी सहायता उपलब्ध है। यदि कोई किसान प्राकृतिक खेती के लिए चार ड्रम खरीदता है तो उसे 3 हजार रुपये की अनुदान राशि दी जाती है।
योजना में देसी पशुपालन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। यदि कोई किसान देसी गाय खरीदता है तो उसे प्रति गाय 30 हजार रुपये तक की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। देसी गाय का गोबर और गोमूत्र प्राकृतिक खेती में जैविक खाद और कीटनाशक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रामनाथ ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को विभाग के पोर्टल एग्रीहरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन पर पंजीकरण करना आवश्यक है।
Trending Videos