सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   The boosting station in Ding Mandi, which has been closed for about ten months, continues to pose a risk of a water crisis

Sirsa News: डिंग मंडी में करीब दस महीने से बंद पड़ा बूस्टिंग स्टेशन, जल संकट का खतरा बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 06 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
The boosting station in Ding Mandi, which has been closed for about ten months, continues to pose a risk of a water crisis
सिरसा के डिंग मंडी में बना हुआ बूस्टिंग स्टेशन का भवन
विज्ञापन
डिंग मंडी। वार्ड 7 और 8 में बन रहे नए बूस्टिंग स्टेशन का निर्माण कार्य पिछले लगभग दस महीने से बंद पड़ा है। भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है लेकिन अन्य आवश्यक काम अधूरे होने के कारण परियोजना अब तक शुरू नहीं हो सकी है। इस वजह से क्षेत्र के लोगों को पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल अधूरी ही रह गई है।
Trending Videos

जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की देखरेख में यह बूस्टिंग स्टेशन तैयार किया जा रहा था। योजना पूरी होने पर वार्ड 7 और 8 सहित आसपास के क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बेहतर होने की संभावना थी। ग्रामीणों को भरोसा था कि बूस्टिंग स्टेशन चालू होने के बाद पानी की किल्लत में काफी हद तक कमी आएगी लेकिन निर्माण कार्य बीच में रुक जाने से लोगों को अब भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नहर में पानी बंद होने के तुरंत बाद क्षेत्र में पेयजल की समस्या गंभीर हो जाती है। कई बार लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है या निजी साधनों का सहारा लेना पड़ता है। गर्मी के दिनों में यह समस्या और भी बढ़ जाती है। ऐसे में अगर बूस्टिंग स्टेशन शुरू हो जाता तो क्षेत्र में पानी की आपूर्ति नियमित हो सकती थी।

ग्रामीणों की प्रतिक्रिया
नहर में पानी बंद होते ही हमें पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। यदि बूस्टिंग स्टेशन चालू हो जाता तो वार्ड के लोगों को काफी फायदा मिलता और पानी की समस्या से राहत मिलती। - मोहन लाल, ग्रामीण

करीब दस महीने से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। भवन लगभग तैयार है लेकिन बाकी काम अधूरा है। विभाग को जल्द से जल्द शेष कार्य पूरा करवाना चाहिए ताकि लोगों को पानी की समस्या से राहत मिल सके। - लादू राम, ग्रामीण

यह जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का कार्य है। बूस्टिंग स्टेशन बन जाने से गांव के बड़े तबके को पानी की बेहतर सुविधा मिल सकती है लेकिन लंबे समय से काम रुका होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। विभाग से जल्द निर्माण कार्य पूरा करवाने की मांग है। - दरिया सिंह, सरपंच, डिंग मंडी।
---------
ठेकेदार ने बीच में काम रोक दिया था। इस मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई की गई है और सरकारी खजाने को हुए नुकसान की भरपाई करवाई जाएगी। मामला अभी प्रक्रिया में है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए ठेकेदार के माध्यम से बचे हुए कार्य को पूरा कराया जाएगा ताकि बूस्टिंग स्टेशन जल्द शुरू हो सके और लोगों को पानी की बेहतर सुविधा मिल सके। - दीपक कुमार, एसडीओ, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed