{"_id":"69ab116cb368ff13bf089970","slug":"notice-issued-to-the-preschool-running-without-approval-in-bappan-cdpo-conducted-inspection-only-two-out-of-eight-received-approval-sirsa-news-c-128-1-svns1027-154238-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बप्पां में बिना मान्यता के चल रहे प्ले स्कूल को नोटिस, सीडीपीओ ने किया निरीक्षण, 8 में से सिर्फ दो पर मिली मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बप्पां में बिना मान्यता के चल रहे प्ले स्कूल को नोटिस, सीडीपीओ ने किया निरीक्षण, 8 में से सिर्फ दो पर मिली मान्यता
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 06 Mar 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा खंड के गांव बप्पां में स्थित एक निजी प्ले स्कूल का महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान स्कूल बिना विभागीय मान्यता के पाए जाने पर अधिकारियों ने संचालक को नोटिस थमाया।
सीडीपीओ सुदेश कुमारी और सीनियर सुपरवाइजर लता ने स्कूल का निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की। जांच में पता चला कि यह स्कूल पहले ही कमेटी द्वारा नॉन रिकमेंडेड सूची में शामिल किया जा चुका था और संचालक को पूर्व में चेतावनी दी गई थी कि विभागीय नियम पूरे करें या नए सत्र में बच्चों का दाखिला न लें।
खंड में कुल 8 निजी प्ले स्कूल हैं, जिनमें से केवल 2 को मान्यता प्राप्त है। शेष 6 स्कूल बिना मान्यता के चल रहे हैं और इन्हें अल्टीमेटम भेजा गया है। इनमें से बाबा भूमणशाह प्ले स्कूल (गांव नेजाडेला खुर्द), किड्स प्ले स्कूल (अलीकां), नन्हा बचपन प्ले स्कूल (गांव पंजुआना), नन्हा बचपन प्ले स्कूल (साहुवाला प्रथम) को पोर्टल से रिजेक्ट कर दिया गया है। पंजुआना और साहुवाला प्रथम के स्कूल संचालकों ने लिखित में विभाग को सूचित किया है कि वे अगले सत्र में दाखिला नहीं लेंगे। सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि विभागीय नियमों का पालन न करने पर संबंधित स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos