सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fire in quilt factory

Sirsa News: रजाई फैक्टरी में लगी आग, महिला फंसी

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jan 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
fire in quilt factory
सिरसा। आग बुझाते दमकल कर्मी।  सूत्र 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। शहर के प्रीत नगर में वीरवार शाम को एक मकान में चल रही रजाई और तकिया बनाने की फैक्टरी में शॉर्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गई। आग बुझाने के प्रयास में फैक्टरी मालिक की पत्नी भी अंदर फंस गई, जिसे दमकल कर्मियों ने बाहर निकालकर बचाया। महिला के चेहरे के पास का कुछ हिस्सा झुलसने की वजह से उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
प्रीत नगर की गली नंबर 7 निवासी गोल्डी ने अपने मकान के सामने ही एक मकान में रजाई-तकिया बनाने की फैक्टरी लगाई हुई है। शाम के समय अचानक शॉर्ट सर्किट होने से फैक्टरी में आग भड़क उठी। फैक्टरी मालिक गोल्डी की पत्नी रिंपी ने धुआं देखते ही आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैल गई। गली वालों ने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मचारियों ने सबसे पहले फंसी हुई रिंपी को सुरक्षित बाहर निकाला और फिर आग बुझाना शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, रिंपी को तुरंत नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
फैक्टरी मालिक गोल्डी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और काफी नुकसान हुआ है। पुलिस चौकी कीर्ति नगर के प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। उसके चेहरे के पास का थोड़ा हिस्सा झुलसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed