{"_id":"69f7ac99f7190241ce0e5041","slug":"fire-on-auto-shop-sirsa-news-c-128-1-svns1027-157818-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: ऑटो सर्विस की दुकान में लगी आग, वाहन और सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: ऑटो सर्विस की दुकान में लगी आग, वाहन और सामान जला
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 04 May 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
ऑटो सर्विस की दुकान में लगी भीषण आग। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 5
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। डबवाली के चौटाला रोड पर डबवाली पेट्रोल पंप के नजदीक स्थित हरीश ऑटो सर्विस में शनिवार देर रात को अचानक आग लग गई। दुकान के अंदर खड़े वाहन और कीमती सामान जल गया।
डबवाली पेट्रोल पंच के संचालक निखिल गोयल के अनुसार, करीब रात 10 बजे दुकान से धुआं निकलता देखा गया। उन्होंने इसके बाद आग की सूचना तुरंत दुकान मालिक हरीश सेठी और फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दुकान के ताले तोड़कर शटर उठाया, तो अंदर आग की ऊंची लपटें उठ रही थीं। डबवाली फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कर्मियों की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दुकान में सर्विस के लिए आई स्कूटी, मोटरसाइकिलें और रिपेयरिंग का सारा सामान जलकर राख हो गया । शहर में रक्तदानी के रूप में हरीश सेठी पहचान रखते है। हरीश सेठी के अनुसार लाखों रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है।
Trending Videos