{"_id":"69727348200e7316a20636b7","slug":"fraud-by-uk-visa-sirsa-news-c-128-1-sir1004-151711-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यूके का वीजा लगवाने के नाम पर एजेंट ने ठगे 7.20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यूके का वीजा लगवाने के नाम पर एजेंट ने ठगे 7.20 लाख
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 23 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। यूके का टूरिस्ट वीजा लगवाने के नाम पर एक युवक से 7.20 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित शिव कुमार निवासी जंडी वाली गली सिरसा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मार्च 2025 में वह अपने भाई निखिल के साथ साहिल शर्मा के बरनाला रोड स्थित ऑफिस दुर्गा ग्लोबल पहुंचा। साहिल शर्मा निवासी मीरपुर कॉलोनी, सिरसा और उसके साथी शीशपाल सैनी निवासी टोहाना, जिला फतेहाबाद ने यूके वीजा लगाने के लिए शुरू में 15 लाख रुपये मांगे, बाद में 9.20 लाख में सौदा तय हुआ। इसमें दस्तावेज तैयार करना, वीजा और टिकट का खर्च शामिल था।
शिव कुमार ने विभिन्न माध्यमों से कुल 9.20 लाख रुपये आरोपियों को दे दिए। राशि मिलने के बाद एजेंटों ने फाइल अप्लाई करने का दावा किया, लेकिन वीजा नहीं आया। बार-बार पूछताछ पर उन्होंने फर्जी वीजा और टिकट थमा दिए। पीड़ित दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, लेकिन चेकिंग में दस्तावेज फर्जी पाए गए और उसे लौटना पड़ा।
इस संबंध में जांच अधिकारी प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोपी साहिल शर्मा और शीशपाल सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos