{"_id":"696d217121ee3c69280e0f83","slug":"girl-student-fell-down-from-train-injured-sirsa-news-c-128-1-svns1027-151501-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सिरसा की नाबालिग छात्रा बठिंडा में चलती ट्रेन से गिरी, सिर में गंभीर चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सिरसा की नाबालिग छात्रा बठिंडा में चलती ट्रेन से गिरी, सिर में गंभीर चोट
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 18 Jan 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला सिरसा से बिना बताए घर से निकली एक नाबालिग छात्रा पंजाब के बठिंडा में चलती ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा के सिर में गहरी चोटें आईं। घायल अवस्था में वह करीब आधे घंटे तक रेलवे पटरी पर पैदल चलती रही। बाद में एक गैरसरकारी संस्था की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया।
छात्रा ने बताया कि वह 10वीं कक्षा की छात्रा है। बोर्ड परीक्षा में दो विषयों में फेल हो गई थी। इस बात को लेकर घर में तनाव और डांट-फटकार का माहौल था। इससे परेशान होकर वह शनिवार को घर से निकल आई। सिरसा से वह ट्रेन द्वारा बठिंडा पहुंची और फिर अबोहर जाने वाली ट्रेन में सवार हो गई।
लड़की के अनुसार, वह ट्रेन के दरवाजे पर खड़ी थी कि अचानक तेज हवा के झोंके से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर पड़ी। पत्थरों पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह कुछ समय तक बेहोश रही। होश आने पर वह खून से लथपथ हालत में मदद मांगती हुई पास की उड़िया कॉलोनी पहुंची।
बठिंडा की नौजवान वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष सोनू माहेश्वरी ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से छात्रा को सिविल अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ में उसकी पहचान 15 वर्षीय आरती, निवासी सिरसा के रूप में हुई। एनजीओ ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे रात में ही उसे अपने साथ सिरसा ले गए।
Trending Videos