सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   girl students learnt self defence

Sirsa News: महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व शिक्षा पर हुई कार्यशाला

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 16 Jan 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
girl students learnt self defence
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित सेल्फ डिफेंस की कार्यशाला में प्र​शिक्षण लेती छात्रा
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं के लिए सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित
Trending Videos

फोटो-5
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सात दिवसीय सेल्फ डिफेंस कार्यशाला आयोजित की गई। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने की, जबकि महिला प्रकोष्ठ समिति की प्रभारी डॉ. प्रीत कौर ने संयोजन संभाला।
डॉ. कपिल सैनी ने बताया कि कार्यशाला में प्रशिक्षक अनीता सैनी ने छात्राओं को आत्मरक्षा की व्यावहारिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान आपात परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा, मानसिक सतर्कता, कानूनी जागरूकता, खतरे की पहचान, त्वरित प्रतिक्रिया, शारीरिक संतुलन और मानसिक मजबूती जैसे विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया। छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ सत्रों में भाग लिया और अभ्यास के माध्यम से आत्मरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सीखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक होती हैं। उन्होंने अधिक से अधिक छात्राओं से भविष्य में ऐसे कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक प्रोफेसर रूपिंदर कौर, निर्मला देवी, मीनू गर्ग, रितिका, किरण बाला सहित शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
प्रतियोगिताओं के परिणाम

भाषण प्रतियोगिता
प्रथम: संध्या (बीकॉम तृतीय वर्ष)
द्वितीय: तनु (बीए प्रथम वर्ष)
तृतीय: जशनदीप (बीकॉम तृतीय वर्ष)
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता:
प्रथम: जशनदीप की टीम
द्वितीय: कमलदीप की टीम
तृतीय: नेहा की टीम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed