{"_id":"6a303dc6693ca9f851085a3c","slug":"gold-earrings-snatched-from-elderly-woman-in-broad-daylight-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160055-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सोने की बालियां झपटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े सोने की बालियां झपटी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालांवाली। वार्ड नंबर 15 में रविवार देर शाम को गली के बाहर बैठी बुजुर्ग महिला से बाइक सवार दो युवकों ने सोने की बालियां झपट लीं और मौके से भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम और कालांवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुट गई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बुजुर्ग महिला गुरमीत कौर अपने घर के बाहर गली में बैठी हुई थी। इसी दौरान बाइक पर आए दो युवक उनके पास रुके और अचानक झपट्टा मारकर सोने की बालियां छीन लें गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग बाहर निकले लेकिन तब तक बाइक सवार युवक भाग गए थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।
लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैंं जिससे महिलाओं और बुजुर्गों में डर का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें जांच में जुटी हुई है। सीसीटीवी अन्य साक्ष्य के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।