सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP Sailja said - The increase in cancer drug prices is worrying, the government should give relief to patients

Sirsa News: सांसद सैलजा बोलीं-कैंसर की दवाइयों की कीमतों में बढ़ोतरी चिंताजनक, सरकार मरीजों को दे राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
MP Sailja said - The increase in cancer drug prices is worrying, the government should give relief to patients
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कैंसर सहित जीवनरक्षक दवाओं की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला ऐसे समय में आया है जब देश के लाखों परिवार पहले से ही महंगाई और बढ़ते स्वास्थ्य खर्चों से जूझ रहे हैं।

सैलजा ने बताया कि उन्होंने हाल ही में लोकसभा में हरियाणा में बढ़ते कैंसर मामलों और प्रदूषित जल से फैलने वाली बीमारियों का मुद्दा उठाया था। विशेष रूप से सिरसा के घग्गर क्षेत्र में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का प्रभाव लंबे समय से देखा जा रहा है जिससे कई परिवार इलाज और दवाओं पर भारी खर्च वहन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार भले ही कैंसर उपचार सुविधाओं के विस्तार का दावा करती हो, लेकिन जमीनी हकीकत अलग है। कई स्थानों पर केवल जांच और सैंपल कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध है जबकि कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी और विशेषज्ञ उपचार जैसी सेवाएं सीमित केंद्रों तक ही सिमटी हुई हैं।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में उपयोग होने वाली दवाओं की कीमतों में वृद्धि मरीजों के लिए अतिरिक्त कठिनाइयां पैदा करेगी। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील की कि आवश्यक दवाओं की कीमतों को नियंत्रित रखने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने मांग की कि कैंसर प्रभावित क्षेत्रों के लिए विशेष स्वास्थ्य नीति बनाई जाए, जिला स्तर पर आधुनिक उपचार सुविधाएं विकसित की जाएं और गरीब व मध्यम वर्ग के मरीजों को सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने के लिए राहत योजनाएं लागू की जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed