{"_id":"6a317fd1d66889d17d0227f1","slug":"opium-smuggling-case-fatehabad-anti-narcotics-cell-team-also-reached-sirsa-questioned-the-dismissed-asi-ding-police-station-in-charge-suspended-dsp-transferred-to-nuh-sirsa-news-c-21-hsr1007-891970-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफीम तस्करी मामला : फतेहाबाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम भी पहुंची सिरसा, बर्खास्त एएसआई से की पूछताछ, डिंग थाना प्रभारी निलंबित, डीएसपी का नूंह तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफीम तस्करी मामला : फतेहाबाद एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम भी पहुंची सिरसा, बर्खास्त एएसआई से की पूछताछ, डिंग थाना प्रभारी निलंबित, डीएसपी का नूंह तबादला
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। अफीम तस्करी और भ्रष्टाचार के आरोप में नौकरी से बर्खास्त एएसआई रणबीर सिंह से पुलिस ने मंगलवार को दिनभर पूछताछ की। तीन दिन के रिमांड पर चल रहे आरोपी से सच उगलवाने के लिए पुलिस ने न्यायालय परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। वहीं दोपहर बाद एंटी नारकोटिक्स सेल फतेहाबाद की टीम भी सिविल लाइन थाना सिरसा पहुंची और आरोपी से पूछताछ की।
सूत्रों के अनुसार सरकारी रिकॉर्ड में ट्रक से 88.970 किलोग्राम अफीम बरामद दिखाई गई थी लेकिन असल में वास्तविक मात्रा इससे अधिक थी। आरोप है कि जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बरामद अफीम का कुछ हिस्सा अपने पास रख लिया और बाद में उसे अपने परिचित शमशेर सिंह निवासी फतेहाबाद को बेच दिया। शमशेर सिंह न्यायालय परिसर में ही अफीम लेने पहुंचा था। उस समय अन्य पुलिस कर्मचारी बरामद अफीम के सैंपल भरने की प्रक्रिया में लगे थे। वहीं, हालांकि जांच अधिकारी अभी इस मामले में कुछ भी आधिकारिक तौर पर कहने से बच रहे हैं। विभाग ने डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया है जबकि संबंधित डीएसपी का तबादला नूंह आईआरबी में किया गया है।
यह है पूरा मामला
हिसार जिले के गांव दाहिमा निवासी रणबीर सिंह पहले हांसी में तैनात थे जहां खराब रिकॉर्ड के कारण उसका तबादला सिरसा किया गया था। करीब दो महीने पहले ही उसकी नियुक्ति डिंग थाना में हुई थी। 10 जून को डिंग थाना पुलिस ने राजस्थान एनसीबी के सहयोग से एनएच-9 पर भावदीन के पास एक ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में ट्रक चालक किशना राम निवासी पाली, राजस्थान और ट्रक मालिक गगनदीप सहित अन्य पर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई थी। 11 जून को रणबीर सिंह बरामद अफीम के 95 पैकेट लेकर सिरसा अदालत पहुंचा जहां कोर्ट की निगरानी में सैंपल तैयार किए जा रहे थे।
विज्ञापन
एंटी नारकोटिक्स सेल ने 57 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा
अदालत परिसर से अफीम लेकर निकले शमशेर सिंह को फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भट्टू थाना क्षेत्र से 57 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि वह यह अफीम सिरसा अदालत परिसर में एएसआई रणबीर सिंह से खरीदकर लाया है। इस खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिरसा एसपी दीपक सहारन ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एएसआई रणबीर सिंह को नौकरी से बर्खास्त कर दिया। सोमवार को कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।