{"_id":"6a317f77c07840c1aa04a506","slug":"noise-about-cleanliness-silence-on-encroachments-the-municipal-council-ran-a-special-cleaning-campaign-no-encroachments-were-seen-by-officials-on-barnala-road-sirsa-news-c-128-1-svns1027-160099-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: स्वच्छता का शोर, अतिक्रमण पर मौन, नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान, बरनाला रोड पर अधिकारियों को नहीं दिखा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: स्वच्छता का शोर, अतिक्रमण पर मौन, नगर परिषद ने चलाया विशेष सफाई अभियान, बरनाला रोड पर अधिकारियों को नहीं दिखा अतिक्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
सिरसा में सड़क से करीब 15 फीट आगे रखे तंदूर पर नहीं की गई कार्रवाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिरसा। जिले के शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता को बढ़ावा देने और नागरिकों को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर परिषद की टीमें सोमवार रात बरनाला रोड पर दुकानदारों को डस्टबिन रखने के लिए जागरूक करती तो नजर आईं लेकिन उन्हें दुकानों के बाहर 15 फीट तक निकले काउंटर, तंदूर और टेबल नजर नहीं आए। जिस समय यह अभियान चलाया जा रहा था ठीक उसी वक्त बरनाला रोड पर बड़े स्तर पर अतिक्रमण पसरा हुआ था।
इसके बावजूद सीएसआई जयवीर सिंह और एसआई रवि ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। हैरानी की बात यह है कि नगर परिषद की टीम ने बरनाला रोड पर एक दिन दिखावे की कार्रवाई की थी जिसके बाद पूरे एक साल में दोबारा कभी यहां अतिक्रमण हटाने वाली टीम नहीं पहुंची।
स्वच्छता बनाए रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी, इसे आदत में करें शामिल
जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) सुरेंद्र बैनीवाल ने कहा कि स्वच्छता को अपने स्वभाव और दैनिक आदत का हिस्सा बनाना समय की बड़ी आवश्यकता है। सभी नागरिकों के सहयोग से ही स्वच्छ शहर और स्वस्थ पर्यावरण का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद की टीमें सफाई कार्य के साथ-साथ लोगों को इस अभियान से जोड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि वे स्वच्छता अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं और प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
अभियान के तहत मुख्य रूप से बरनाला रोड पर दुकानदारों, रेहड़ी संचालकों और फल-सब्जी विक्रेताओं को अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखने व अपने आसपास सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। नगर परिषद की टीमों ने शहर के विभिन्न वार्डों में जाकर नागरिकों को जागरूक किया कि वे कचरा सड़कों या गलियों में फेंकने के बजाय डस्टबिन में एकत्रित करें और उसे सीधे कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डालें।