सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hope shattered...Farmers in Raghuana angry as hybrid paddy seeds fail to sprout

Sirsa News: आस टूटी...हाइब्रिड धान बीज के अंकुरित नहीं होने से रघुआना के किसानों में रोष

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 16 Jun 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Hope shattered...Farmers in Raghuana angry as hybrid paddy seeds fail to sprout
विज्ञापन
सिरसा। जिले के गांव रघुआना के किसानों ने निजी कंपनी के हाइब्रिड धान बीज के खराब जर्मिनेशन के लिए कृषि उप निदेशक डॉ. सुखदेव सिंह कंबोज को शिकायत दी है। किसानों ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और मुआवजे की मांग की है।

भारतीय किसान एकता के बैनर तले पहुंचे किसानों ने बताया कि उन्होंने एनके 7104 हाइब्रिड धान बीज बब्बर बीज भंडार, जनता भवन सिरसा से खरीदा था और कृषि विभाग की सलाह के अनुसार अपने खेतों में इसकी बुवाई की थी। किसानों का आरोप है कि बुवाई के बाद बीज का अंकुरण बहुत कम हुआ है, जबकि कई खेतों में तो फसल बिल्कुल भी नहीं उगी। इससे उन्हें दोबारा बुवाई करनी पड़ रही है जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों ने मांग की कि प्रभावित खेतों का तुरंत सर्वे कराया जाए, बीज के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएं और यदि अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को हुए नुकसान का उचित मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर किसान नेता मनदीप सिंह, सुखदीप सिंह, लखविंदर लीला साहुवाला, जसपाल सिंह, अश्विंदर सिंह, अंग्रेज सिंह, भूपेंद्र सिंह, मेजर सिंह, मनजीत सिंह और गुरप्रीत सिंह माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed