{"_id":"69b317449e604fc04d026cee","slug":"grain-thief-arrested-sirsa-news-c-128-1-sir1002-154569-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 26 कट्टे अनाज व ग्वार चोरी का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 26 कट्टे अनाज व ग्वार चोरी का आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। चौटाला चौकी पुलिस ने घर में घुसकर अनाज चोरी करने के मामले में वीरवार को आरोपी को गिरफ्तार कर उससे चोरी हुए गेहूं के दो कट्टे बरामद किए। आरोपी राजकमल गांव जंडवाला बिश्नोईयां का रहने वाला है।
प्रभारी चौकी चौटाला पीएसआई सतपाल सिंह ने बताया कि 2 फरवरी को ललित कुमार निवासी जंडवाला बिश्नोईयां ने शिकायत दी कि 8 जनवरी को कुछ लोगों ने उसके घर में घुसकर 20 कट्टे गेहूं व 6 कट्टे ग्वार चोरी कर लिए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। चौकी चौटाला पुलिस ने 3 फरवरी को दो आरोपियों पोमल लोहार व बलजिन्दर कुमार निवासी जंडवाला बिश्नोईयां को चोरी के गेहूं व ग्वार के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले के वांछित तीसरे आरोपी राजकमल को गिरफ्तार किया गया है ।
Trending Videos