सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   rakesh bansal branch adhyaksh

Sirsa News: राकेश बांसल शाखा अध्यक्ष, धर्मपाल मित्तल बने शाखा सचिव

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
rakesh bansal branch adhyaksh
अखिल भारतीय सेवा संघ के सदस्य बैठक के दौरान मौजूद । संघ
विज्ञापन
अखिल भारतीय सेवा संघ की नई कार्यकारिणी का गठन
Trending Videos

फोटो- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। अखिल भारतीय सेवा संघ की एक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. इंद्र गोयल व राष्ट्रीय सचिव डाॅ. राजेंद्र कुमार गर्ग की संयुक्त अध्यक्षता में वीरवार को हुई। बैठक में सर्वसम्मति से वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव करवाया गया।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान ओमप्रकाश सिंगला एवं सुमित अनेजा को शाखा संरक्षक, पूर्व बीएसएनएल अधिकारी राकेश बांसल को शाखा अध्यक्ष, धर्मपाल मित्तल को शाखा सचिव तथा मनीष बांसल को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा, गौरव शर्मा व आचार्य जगत नारायण को सलाहकार की जिम्मेदारी सौंपी गई। शेष कार्यकारिणी के गठन का अधिकार नवनियुक्त शाखा अध्यक्ष राकेश बांसल व शाखा सचिव धर्मपाल मित्तल को प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. इंद्र गोयल के समक्ष पिछले वर्ष का आय-व्यय का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। नवनियुक्त सेवा रत्न डाॅ. महेंद्र बांसल को जिला संरक्षक नियुक्त किया गया जबकि शाखा अध्यक्ष राकेश बांसल व शाखा सचिव धर्मपाल मित्तल को भी सेवा रत्न की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। मौन साधना-एक अद्वितीय अनुभव सभी सदस्यों को भेंट की गई।
बैठक में नंदीशाला के सदस्यों राजेश जैन काला, सुमित मिढा व अजय छाबड़ा ने 13 मार्च से नंदीशाला में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा का निमंत्रण भी दिया। 14 मार्च को समर्पण फाउंडेशन की ओर से कुष्ठ आश्रम में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य जांच शिविर में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed