सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   problem of gas cylinder

Sirsa News: खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने किया गैस एजेंसियों का निरीक्षण, लगीं लंबी कतारें

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 13 Mar 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
problem of gas cylinder
गैस एजेंसी के बाहर लगी लंबी लाइन। संवाद
विज्ञापन
रानियां में बुकिंग नहीं होने पर लोगों ने जताई नाराजगी, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बनाई व्यवस्था
Trending Videos

- इंडक्शन से लेकर बिजली हीटर की बढ़ी मांग, दो किलो से पांच किलो के सिलिंडर भरवाने वालों को उठानी पड़ रही परेशान
फोटो -- 44 से 49
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में घरेलू गैस की व्यवस्था बनाने में प्रशासन और गैस एजेंसी संचालक लगे हुए हैं लेकिन दो दिनों से कंपनियों के सर्वर में आ रही खराबी के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें लग रही हैं। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीमों ने वीरवार को निरीक्षण कर गैस एजेंसियों की व्यवस्था जांची।
वहीं, रानियां में ऑनलाइन बुकिंग नहीं होने के कारण लोगों ने अपनी नाराजगी जाहिर की। लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर रानियां पुलिस एजेंसी पर पहुंची और व्यवस्था बनाई। पुलिस की मौजूदगी में रानियां में गैस सिलिंडर का वितरण हुआ। डबवाली में भी गैस वितरण में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सही मायने में ऑनलाइन सिस्टम प्रणाली में आईं खामियों के कारण लंबी कतारें गैस एजेंसियों के बाहर नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 प्रतिशत व्यापार हुआ है प्रभावित
शहर के मुख्य चौक चौराहों, कॉलेज, बस स्टैंड के आसपास व बाजार में रेहड़ी, फड़ी पर फास्ट फूड बेचने वाले बड़ी संख्या में नजर आते थे। सिलिंडर की कमी का सीधा असर इन लोगों के व्यवसाय पर पड़ा है। वहीं, छोटे ढाबों और होटलों पर भी कॉमर्शियल सिलिंडर न भरे जाने की मार पड़ी है। कुछ बड़े प्रतिष्ठानों के पास स्टॉक अभी पड़ा है। ऐसे में वे अपना काम चला रहे हैं। आगामी दो से तीन दिनों में इन प्रतिष्ठानों के मालिकों को भी दिक्कत आएगी। गैस सिलिंडर पर आधारित छोटे रोजगार चलाने वाले लोगों के व्यापार पर 30 प्रतिशत असर पड़ा है।
मजदूर तबके की प्रभावित हुई जीवन रेखा
शहरी क्षेत्र में 5 प्रतिशत लेबर क्लास या कहें कि मजदूर वर्ग के लोगों को दिक्कत ज्यादा आ रही है। सप्ताह में एक बार दो या पांच किलो के सिलिंडर भरवाकर वे अपना काम चलाते थे। अब इन लोगों को गैस संबंधी दिक्कत सबसे ज्यादा रही है। ब्लैक में किसी भी दुकान पर ये सिलिंडर भरे नहीं जा रहे हैं। एजेंसियों पर बेहतर सुविधा नहीं है। इसलिए ये लोग विकल्प के तौर पर सस्ते हीटर व इंडक्शन के साथ कोयला व लकड़ी जैसे विकल्पों का प्रयोग कर रहे हैं।
14 किलो और 19 किलो सहित सभी सिलिंडरों की गणना
सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राहुल कुमार की टीम ने भूपेंद्रा गैस सर्विस सिरसा के गोदाम के स्टॉक की जांच की। 14 किलो, 19 किलो सहित सभी सिलेंडरों की गणना की गई। निरीक्षण टीम में सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी राहुल कुमार, निरीक्षक भूपेश गोयल, निरीक्षक प्रजा सिंह, निरीक्षक आनंद शर्मा ने मौके पर रिफिल लेने आए उपभोक्ताओं से बातचीत की। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि एजेंसी स्तर पर बातचीत कर ऑनलाइन बुकिंग की समस्या का समाधान करवाया जाएगा।
मांग के अनुरूप नहीं है बाजार में माल
इंडक्शन व हीटर जैसी चीजों की मांग सर्दियों के दिनों में ज्यादा रहती है। ऐसे में बाजार में एकदम से मांग बढ़ने के कारण पूरी तरह से माल भी उपलब्ध नहीं है। गैस के विकल्प के तौर पर आमजन इंडक्शन को प्राथमिकता दे रहा है। इससे जहां इलेक्ट्रानिक बाजार में उछाल आया है, वहीं, बर्तन बाजार पर भी असर देखने को मिल रहा है। एक हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक इंडक्शन मौजूदा समय में मार्केट में उपलब्ध हैं।
कोट्स
हमारी टीम लगातार फील्ड में उतरी हुई है। वे निरंतर कालाबाजारी न हो, इसको मॉनिटर कर रही है। वहीं, उपभोक्ताओं को आने वाली परेशानियों का समाधान भी करवाया जा रहा है। आमजन से अपील है कि वे अफवाह पर ध्यान न दें। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो अधिकारियों को सूचित करें या टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें।
-हरवीर सिंह, जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी।

गैस सप्लाई पर उपभोक्ताओं ने कहा
पिछले कई दिनों से बुकिंग नहीं हो रही थी। इस कारण परेशानी हो रही थी। आज एजेंसी में पहुंचे हैं तो देखते हैं कि सिलिंडर मिलता है कि नहीं।
नरेंद्र सिंह, डबवाली। फोटो - 53
सिलिंडर बुकिंग करवाए 10 से 12 दिन हो गए। पहले दो बार गैस एजेंसी का चक्कर लगा चुका हूं। हर बार बोल देते हैं कि आपका सिलिंडर घर भेज देंगे लेकिन अब तक सप्लाई नहीं हुई। बार-बार चक्कर लगाकर परेशान हो गया हूं। देखता हूं कि कब गैस सिलिंडर की सप्लाई देते हैं।
-राधेश्याम। डबवाली फोटो - 54
कोट्स
नवंबर माह से सिलिंडर लिया था। बाद में बुकिंग नंबर बदल गया और सिलिंडर बुक नहीं हो रहा है। एजेंसी के चक्कर लगा कर सिलिंडर बुकिंग करवानी पड़ती थी। अब बुकिंग भी नहीं हो रही है। 25 दिन बाद बुकिंग का सिस्टम बना दिया जो समझ से परे है। आज सिलिंडर लेने आएं हैं, देखते हैं बुक होता है या नहीं।
-गुरदीप सिंह। शहरवासी फोटो - 56
कोट्स सिलिंडर बुक कर रहे हैं लेकिन बुकिंग नहीं हो रही है। इस कारण परेशानी हो रही है। बार-बार एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। एजेंसी संचालकों का कहना है कि पहले जिन लोगों ने बुकिंग की हुई है, उन्हें आपूर्ति दी जाएगी और बुकिंग पिछली सप्लाई से 25 दिनों बाद होगी।
-जसवीर सिंह, शहरवासी फोटो 55
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed