सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Grand unveiling of the statue of Surjaram Birda, a brave son of the Azad Hind Fauj, in Dhukda; farmer leader Rakesh Tikait and MLA Arjun Chautala attended.

Sirsa News: ढुकड़ा में आजाद हिंद फौज के वीर सपूत सुरजाराम बिरड़ा की प्रतिमा का भव्य अनावरण, किसान नेता राकेश टिकैत और विधायक अर्जुन चौटाला पहुंचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Grand unveiling of the statue of Surjaram Birda, a brave son of the Azad Hind Fauj, in Dhukda; farmer leader Rakesh Tikait and MLA Arjun Chautala attended.
चोपटा में आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी सुरजाराम बिरड़ा की प्रतिमा का अनावर
विज्ञापन
चोपटा। चोपटा खंड के गांव ढुकड़ा में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आजाद हिंद फौज के महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी सुरजाराम बिरड़ा की प्रतिमा का भव्य अनावरण किया गया। किसान नेता राकेश टिकैत और विधायक अर्जुन चौटाला ने मुख्य अतिथि के रूप में इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी की धर्मपत्नी माड़ी देवी ने की।
Trending Videos

किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का जीवन देशभक्ति, बलिदान और त्याग का प्रतीक है। चौधरी सुरजाराम बिरड़ा की प्रतिमा स्थापित कर उनके परिवार और गांववासियों ने एक सराहनीय कार्य किया है। ऐसे प्रयासों से युवाओं में देशप्रेम की भावना मजबूत होती है और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर राष्ट्र सेवा की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सुरजाराम बिरड़ा अमर रहे के उद्घोष से पूरा वातावरण देशभक्ति के जज्बे से गूंज उठा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने इस अवसर पर भाग लेकर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामीणों ने बताया कि चौधरी सुरजाराम बिरड़ा 1941 में ब्रिटिश सेना में भर्ती हुए थे। बर्मा मोर्चे पर उन्होंने अदम्य साहस और वीरता का परिचय दिया। कठिन यातनाएं सहने के बाद वे 1946 में रिहा होकर गांव लौटे। उनका त्याग और बलिदान आज भी पीढ़ी दर पीढ़ी देशभक्ति की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर सरपंच राजेंद्र ढुकड़ा समेत अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed