सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   granede attackers shifted in ambala jail

Sirsa News: सभी आरोपी अंबाला सेंट्रल जेल शिफ्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 23 Jan 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
granede attackers shifted in ambala jail
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सिरसा। सिरसा महिला पुलिस थाने पर 25 नवंबर 2025 को हुए ग्रेनेड हमले के मामले में सभी सात आरोपियों को सिरसा जेल से अंबाला सेंट्रल जेल में शिफ्ट कर दिया गया है।
सीजेएम कोर्ट के आदेश पर जेल अधीक्षक को ये निर्देश जारी किए गए थे। कोर्ट ने आदेश में कहा कि इस मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथ में ले ली है। आरोपियों पर अब एनआईए स्पेशल कोर्ट, पंचकूला में मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सिरसा जेल प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में आरोपी गुरजंट सिंह, मोहम्मद सिजान उर्फ सिजान गाजी, धीरज कुमार, विकास कुमार, सुशील, संदीप और विकास को अंबाला सेंट्रल जेल पहुंचाया।
अब इनकी पेशी एनआईए स्पेशल कोर्ट में होगी। सिरसा एसआईटी की जांच में इस घटना के पीछे आतंकी नेटवर्क, खालिस्तानी कनेक्शन और पाकिस्तानी गैंगस्टरों की संलिप्तता का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed