सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   green belt dumping point

Sirsa News: एनजीटी के आदेश के खिलाफ ग्रीन बेल्ट में डंपिंग पॉइंट बनाने की तैयारी, अब अस्पताल होगा बीमार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 May 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
green belt dumping point
सिरसा। नागरिक अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट कमें डाला गया  प्री कॉस्ट वॉल के लिए मैटीरियल। संवाद
विज्ञापन
अब नागरिक अस्पताल के सीएमओ आवास के सामने डंपिंग पॉइंट बनाने की तैयारी, ग्रीन बेल्ट को कूड़ा घर बनाने की योजना


- नागरिक अस्पताल के सामने होने पर अब मरीजों के स्वास्थ्य पर सीधा पड़ेगा डंपिंग पॉइंट का असर

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल की गाइडलाइन के तहत बार-बार जुर्माना लगने के बाद भी नगर परिषद की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हो रहा है। विधायक से लेकर सांसद तक फटकार लगा चुके हैं। उसके बाद भी सीएमओ आवास के बिल्कुल सामने नया डंपिंग पॉइंट बनाने की तैयारी चल रही है। इसको लेकर प्री कॉस्ट वॉल बनाने के लिए मैटीरियल डाल दिया गया है।
इस ग्रीन बेल्ट को विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये के प्रोजेक्ट विभाग बनाता है। दिशा की बैठकों में ग्रीन बेल्ट में कचरा पॉइंट नहीं बनाने का आश्वासन व शपथ लेते अधिकारी नजर आते हैं। बाद में सब भुलाकर ग्रीन बेल्ट में गंदगी फैलाने की तैयारी कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच माह से नगर परिषद के अधिकारी प्री कॉस्ट वॉल ठेकेदार का टेंडर कैंसिल करने से गुरेज करते रहे। विधायक और सांसद के सख्त आदेशों के बाद भी ग्रीन बेल्ट में ही डंपिंग बनाने की योजना बनाने में लगे रहे। यही कारण है कि अधिकारियों ने टेंडर को रद्द नहीं किया था। पूजा वेस्ट मैनेजमेंट का टेंडर अधिकारियों के गले की फांस बन गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

टेंडर में लिखा हुआ है कि शहर में चार जगहों पर डंपिंग पॉइंट बनाने की जगह देंगे जिसे कंपनी कवर करेगी ताकि गंदगी न फैले। ऐसे में सब्जी मंडी पॉइंट पर विधायक के विरोध के बाद अधिकारी एजेंसी के टेंडर में उलझ गए हैं। उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि कहां पर डंपिंग पॉइंट बनवाएं। इसलिए बार-बार ग्रीन बेल्ट को डंपिंग पॉइंट बनाने में जुटे हैं।
अब अस्पताल को करेंगे बीमार
नागरिक अस्पताल के सीएमओ आवास के बिल्कुल सामने अब डंपिंग पॉइंट बनाने की तैयारियां चल रही हैं। इसी सीएमओ आवास के पास महिलाओं को मुहैया करवाने वाली सुविधाओं को लेकर विशेष सेंटर बनाया जाएगा। बहुमंजिले सेंटर की ड्राइंग तैयार हो चुकी है। ऐसे में यदि डंपिंग पॉइंट बनता है तो महिला मरीजों व उनके बच्चों के लिए खतरा होगा। वहीं, गर्मी के समय धूल मिटटी, दूषित वातावरण से अस्पताल में उपचार व उपचार ले रहे मरीजों के बीमार होने का खतरा दोगुना हो जाएगा। हैरानी की बात है कि अब नगर परिषद अस्पताल को ही बीमार करने की तैयारी में जुट गई है।
सरकारी जमीन पर बनवाएं डंपिंग पॉइंट
एजेंसी के अनुबंध में लिखा है कि नगर परिषद सरकारी जमीन डंपिंग पॉइंट बनाने के लिए देगी। मगर, नगर परिषद के अधिकारी कभी सड़कों तो कभी ग्रीन बेल्ट की जगह दे रहे हैं। मौजूदा समय में बने तीनों डंपिंग पॉइंट सड़कों के साथ बने हुए हैं। कोई सरकारी जमीन पर नहीं बना हुआ है। अब चौथे पॉइंट को लेकर जगह नगर परिषद को समझ नहीं आ रही है। बार-बार उन्हें ग्रीन बेल्ट जो एचएसवीपी विभाग की मलकियत है, उसी में डंपिंग पॉइंट बना रहे हैं।
नियमानुसार नहीं बना सकते हैं ग्रीन बेल्ट में डंपिंग पॉइंट
एनजीटी के साथ-साथ एचएसवीपी विभाग के नियमों के अनुसार भी ग्रीन बेल्ट में डंपिंग पॉइंट नहीं बनाया जा सकता है। एचएसवीपी ने नगर परिषद को ग्रीन बेल्ट विकसित करने और बेहतर बनाने के लिए जमीन दी है। भवन निर्माण, मूर्ति स्थापना और डंपिग पॉइंट जैसी गतिविधियां इसमें नहीं की जा सकती हैं।
कोटस
नागरिक अस्पताल के सामने ग्रीन बेल्ट में प्री कॉस्ट वॉल बनाई जा रही है। यह पहले वाले डंपिंग पॉइंट की जगह बनाई जानी थी। सफाई शाखा की ओर से अब नए डंपिंग पॉइंट की जगह दी गई है जो ग्रीन बेल्ट का ही हिस्सा है। उसमें प्री कॉस्ट वॉल बनाई जा रही है। अधिकारियों के आदेशानुसार आगामी कदम उठाया जाएगा।
-नरेश कुमार, जेई, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed