सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   wall fell 1 died

Sirsa News: जैक से ऊंचा उठा रहे थे मकान, दीवार गिरने से 3 मजदूर दबे

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 20 May 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
wall fell 1 died
चोपटा। हादसे की जगह पर पहुंची पुलिस मुआयना करते हुए। संवाद
विज्ञापन
दो मजदूरों को बाहर निकाला, एक मजदूर को निकालने का ऑपरेशन जारी


फोटो 33 व 34

संवाद न्यूज एजेंसी

नाथूसरी चोपटा। गांव गुड़िया खेड़ा में जैक पर टिके मकान की अचानक मंगलवार शाम को दीवार गिर गई। इससे काम कर रहे 3 मजदूर मलबे में दब गए। कड़ी मशक्कत से दो मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है। एक मजदूर को निकालने का ऑपरेशन चल रहा है।
इस घटना की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी, एंबुलेंस व जमाल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। चश्मदीदों ने बताया कि दीवार गिरने से बहुत तेज आवाज आई। इस वजह से आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव निवासी आत्माराम बिरड़ा ने ढाणी में पहले मछली पालन का कार्य किया हुआ था। यह कई सालों से बंद पड़ा हुआ था। यहां पर बने मकान काफी नीचे हो गए थे। इनको ऊंचा उठाने के लिए ठेकेदार अशोक कुमार को ठेका दिया हुआ था। पिछले छह दिनों से जैक से मकान को ऊंचा उठाने का कार्य किया जा रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos

यूपी के रायपुर निवासी वनीत कुमार ने बताया कि जैक की सहायता से रायपुर के मजदूर मनोज कुमार, विक्की व सिद्धार्थ लगे हुए थे। शाम को करीब साढ़े पांच बजे मकान की एक दीवार गिर गई। इसके बाद तीनों मजदूर नीचे दब गए। विक्की व सिद्धार्थ को बाहर निकाल लिया गया। मनोज कुमार को बाहर निकालने के लिए कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed