सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Hailstorm with rain in Chopta area, fear of damage to cotton crop

Sirsa News: चोपटा क्षेत्र में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, नरमा-कपास की फसल को नुकसान की आशंका

संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 Jun 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Hailstorm with rain in Chopta area, fear of damage to cotton crop
चोपटा के गांव जमाल में गिरे ओले। 
विज्ञापन
चोपटा। नाथूसरी चोपटा क्षेत्र में वीरवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली। इस दाैरान कई गांवों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। बारिश से जहां किसानों ने राहत महसूस की वहीं ओलों के कारण नरमा व कपास की फसल को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

क्षेत्र के कुम्हारिया, खेड़ी, रामपुरा ढिल्लों, जोड़किया, कुतियाना, बरासरी सहित कई गांवों में हल्की से तेज बारिश दर्ज की गई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और खेतों में नमी बढ़ने से ग्वार व बाजरे की बिजाई में किसानों को राहत मिली है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों का कहना है कि इससे बंजर भूमि में भी बुवाई कार्य को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि गांव जमाल में करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि हुई जिससे नरमा और कपास की फसल को नुकसान की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस समय बारिश तो फायदेमंद है लेकिन ओलावृष्टि और तेज हवाएं फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। किसान ओमप्रकाश, सुदेश कुमार, जगदीश और मोहनलाल ने बताया कि क्षेत्र में इस समय लगभग 22 हजार हेक्टेयर भूमि में नरमे की बिजाई की गई है जिस पर ओलावृष्टि का असर पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed